फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   investigation into property of former cm prem kumar dhumal

हिमाचल से बाहर धूमल की संपत्ति की जांच तेज

Sat, 21 May 2016 05:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 21 May 2016 05:54 PM IST
विज्ञापन
investigation into property of former cm prem kumar dhumal
पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल को विजिलेंस की ओर से भेजे नोटिस का जवाब मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने जांच और तेज कर दी है। विजिलेंस की विशेष टीम पिछले पांच दिन से धूमल की ओर से बताई गई संपत्तियों की जानकारी जुटा रही है। टीम राज्य से बाहर उन संपत्तियों की भी जानकारी जुटा रही है, जिनका ब्योरा धूमल ने नहीं दिया है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि विजिलेंस के पास कई ऐसी संपत्तियों की जानकारी है, जिनका धूमल तथा उनके परिवार से संबंध है। प्रदेश की राजनीति इन दिनों सीबीआई, ईडी और विजिलेंस जैसी जांच एजेंसियों के इर्द-गिर्द घूम रही है। कुछ समय पहले सीएम वीरभद्र सिंह पर ईडी की कार्रवाई के बाद पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल पर राज्य के विजिलेंस ब्यूरो ने जांच तेज कर दी थी।
विज्ञापन


धूमल को नोटिस जारी कर चल-अचल संपत्ति की जानकारी देने का दबाव बनाया जा रहा था। जांच एजेंसी के दबाव के बीच धूमल ने पिछले हफ्ते अपनी संपत्ति की जानकारी विजिलेंस को दी। यह भी आरोप लगाया कि विजिलेंस को जवाब देने के बाद भी उन पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूमल के आरोपों के बीच विजिलेंस ने एक बार फिर उनके खिलाफ चल रही जांच तेज कर दी है। सूत्रों की मानें तो एक वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में गठित विशेष जांच टीम पांच दिन से धूमल की ओर से दी गई जानकारियों की सत्यता जांच रही है। इनमें कुछ संपत्तियां ऐसी भी हैं, जिनकी जानकारी विजिलेंस के पास नहीं थी।


टीम उन जगहों की पड़ताल कर अन्य साक्ष्य इकट्ठा करने में जुट गई है। आधिकारिक रूप से किसी भी अधिकारी ने इसपर बोलने से इंकार कर दिया। हालांकि, नाम न छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने धूमल की ओर से दी गई जानकारी की वेरिफिकेशन की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed