फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Interviews for machine operator posts in Rampur on the 8th.

Shimla News: रामपुर में मशीन ऑपरेटर पदों के इंटरव्यू 8 को

Tue, 01 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Interviews for machine operator posts in Rampur on the 8th.
शिमला। जिला रोजगार कार्यालय शिमला के तहत 8 सितंबर को रामपुर में ऑरो टेक्सटाइल बद्दी जिला सोलन की ओर से मशीन ऑपरेटर के 100 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू होंगे। यह इंटरव्यू उपरोजगार कार्यालय रामपुर में सुबह 11:00 बजे शुरू होंगे। इन पदों के लिए 10वीं पास या आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 13,500 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा उन्हें आवास की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए पात्र हैं। इच्छुक उम्मीदवारों का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। इसमें जिन उम्मीदवारों का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, वह eemis.hp.gov.in पर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 8410184542 और 9816021174 पर संपर्क कर सकते हैं। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article