{"_id":"59b689754f1c1bfb7f8b5fdf","slug":"interview-for-pgt-ip-began-in-education-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर शिक्षक बनने को पहले दिन इतनों ने करवाया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर शिक्षक बनने को पहले दिन इतनों ने करवाया पंजीकरण
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 11 Sep 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीटी आईपी के 1191 पदों के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय में पंजीकरण शुरू हो गया है। सोमवार को पंजीकरण करवाने के पहले दिन आवेदकों में जोश कम दिखा। सोमवार को सैकड़ों आवेदक औपचारिकताएं जानने के लिए ही निदेशालय पहुंचे।
विज्ञापन
इनमें सिर्फ 67 ने ही पंजीकरण करवाया। निदेशालय ने कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती के लिए 20 सितंबर तक पंजीकरण करने के लिए चार बोर्ड गठित किए हैं। पंजीकरण के साथ ही आवेदकों को इंटरव्यू की तारीख भी दी जा रही है।
विज्ञापन
14 सितंबर से पीजीटी आईपी के लिए इंटरव्यू शुरू होंगे। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. बीएल विंटा ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए निदेशालय में सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।सरकार ने पीजीटी आईपी के 1191 नए पद इंटरव्यू से भरने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
इनके लिए उच्च शिक्षा निदेशालय में 11 से 18 सितंबर तक पंजीकरण किया जाएगा। निदेशालय की वेबसाइट पर आवेदन फॉर्म मिलेंगे। जनजातीय क्षेत्रों के आवेदकों के लिए फॉर्म 20 सितंबर तक उपलब्ध होंगे। इनका पंजीकरण 20 तक होगा। 14 सितंबर से इंटरव्यू शुरू होंगे।
कंप्यूटर शिक्षकों की सभी भर्तियां अनुबंध आधार पर की जाएंगी। चयनित शिक्षकों को 14500 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। कंप्यूटर शिक्षकों के चयन के लिए सरकारी या निजी स्कूलों में पांच साल का शैक्षणिक अनुभव होने की शर्त लगाई गई है।
पीजीटी आईपी के पदों के लिए आवेदन करने के लिए एमएससी कंप्यूटर साइंस, एमएससी आईटी, एमसीए, बीटेक, बीई, गणित/ फिजिक्स में पीजी डिग्री, पीजीडीसीए और डोयेक से कंप्यूटर में बी-सी लेवल में से कोई भी एक डिग्री करने वाले आवेदक भर्ती के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं।