फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   international yoga day 2021: one lakh people perform yogasan and pranayam in himachal pradesh

हिमाचल में एक लाख लोगों ने एक साथ किए योगासन और प्राणायाम, श्रीश्री रविशंकर ऑनलाइन जुड़े

Mon, 21 Jun 2021 06:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 21 Jun 2021 06:21 PM IST
सार

पीटरहॉफ पहुंचे सीएम जयराम ठाकुर ने ऑनलाइन जुड़े सभी लोगों के साथ योग आसान किए। उन्होंने कहा कि योग न केवल मानव को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है बल्कि यह शरीर और आत्मा के बीच संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विज्ञापन
international yoga day 2021: one lakh people perform yogasan and pranayam in himachal pradesh
पीटरहॉफ में योग करते सीएम जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हिमाचल प्रदेश में करीब एक लाख लोगों ने सोमवार सुबह सात बजे एक साथ योगासन और प्राणायाम किए। राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में आयोजित प्रदेश स्तरीय वर्चुअली कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर भी जुड़े। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पीटरहॉफ पहुंचे सीएम जयराम ठाकुर ने ऑनलाइन जुड़े सभी लोगों के साथ योग आसान किए। उन्होंने कहा कि योग न केवल मानव को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है बल्कि यह शरीर और आत्मा के बीच संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आयुष विभाग की ओर से आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2021 ‘योगा फोर वैल बींग’ विषय पर आधारित है। यह कोरोना महामारी के इस कठिन समय में बहुत प्रासंगिक है।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि आयुष विभाग ने आर्ट ऑफ लिविंग, योग भारती, विवेकानंद योग केंद्र आदि के सक्रिय सहयोग से इस वर्ष 14 मई को नए कार्यक्रम आयुष घर-द्वार का आरंभ किया है। कोरोना मरीजों और अन्य लोगों को वर्चुअल माध्यम से योग और प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया है। मुख्यमंत्री ने लोगों को वर्चुअल माध्यम से योग के प्रति प्रेरित करने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर का आभार भी व्यक्त किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि आयुष घर-द्वार कार्यक्रम के तहत 1327 समूह गठित किए गए हैं, जिनके माध्यम से 53000 से अधिक लोगों को योग और प्राणायाम के लिए प्रेरित किया गया है।
विज्ञापन


श्रीश्री रविशंकर ने की सरकार के प्रयासों की सराहना
श्रीश्री रविशंकर ने राज्य में योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हिमाचल देवी-देवताओं की भूमि है और प्रदेश को स्वस्थ एवं समृद्ध राज्य बनाने के प्रयास जारी रखने चाहिए। राज्य सरकार ने टीकाकरण अभियान में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने चिकित्सकों, अन्य पैरा मेडिकल कर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं का कोरोना महामारी के दौरान प्रतिबद्धता से कार्य करने के लिए आभार जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed