फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   international women's day 2021: Shivani thakur in javelin throw championship four times at national level

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: राष्ट्रीय स्तर पर चार बार दम दिखा चुकी हैं शिवानी

Mon, 08 Mar 2021 11:32 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 08 Mar 2021 11:32 AM IST
विज्ञापन
international women's day 2021: Shivani thakur in javelin throw championship four times at national level
शिवानी ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खराहल (किंजा) की छात्रा शिवानी ठाकुर भाला फेंक प्रतियोगिता में चार बार राष्ट्रीय स्तर पर टॉप टेन में जगह बना चुकी हैं। शिवानी दो बार एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और दो बार राष्ट्रीय स्कूल गेम्स खेल चुकीं हैं। वह हिमाचल स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन की प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर भी प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल कर चुकी हैं। 

विज्ञापन


वर्ष 2018-19 में उन्होंने आंध्रप्रदेश के तिरुपति में आयोजित राष्ट्रीय इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट में सातवां और 10वां स्थान प्राप्त किया। वर्ष 2018 में दिल्ली और 2019 में पटियाला में हुए राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में टॉप टेन में रहीं। वर्ष 2018 में हमीरपुर में प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स में प्रथम और वर्ष 2019 में द्वितीय रही हैं।
विज्ञापन


खास बात यह है कि उन्होंने बिना कोच ही भाला फेंक प्रतियोगिता में यह मुकाम हासिल किया है। खराहल घाटी के गांव तलोगी की 16 वर्षीय शिवानी ठाकुर पुलिस में सेवाएं देना चाहती हैं। 11वीं कक्षा की छात्रा शिक्षा पाने के लिए घर से करीब पांच किलोमीटर दूर विद्यालय पहुंचती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed