फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   international summer festival first night

‘अल्ला हूं’ की धुन से गूंज उठा रिज मैदान

Mon, 02 Jun 2014 08:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 02 Jun 2014 08:36 AM IST
विज्ञापन
international summer festival first night

समर फेस्टिवल की पहली स्टार नाइट का आगाज रविवार शाम बारिश की हल्की बूंदों के बीच कोक स्टूडियो रॉक बैंड की धुनों से हुआ। जहां ठंड अपने तेवर दिखाती नजर आई वहीं कोक स्टूडियो के कलाकारों की लाइव परफार्मेंस अपनी गायकी से गर्मजोशी बढ़ाती दिखी।

विज्ञापन


पहली सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यमंत्री ने दीप जला कर पांच दिवसीय समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने समर फेस्टिवल आयोजन कमेटी सहित शहरवासियों को उत्सव की बधाई दी।
विज्ञापन


कोक स्टूडियो बैंड के कलाकारों सोनू कक्कड़ और कलिंटन करेजियो ने स्टेज संभालते ही माहौल को गर्मा दिया। समारोह की शुरुआत रॉकस्टार फिल्म के गीतों में म्यूजिक देने वाले क्लिंटन सेरेजो ने मदारी, क्या करूं और सिंधी के लिखे गीत साथी सलाम जैसे गीतों से की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गीतों पर युवा हाथ उठाकर जमकर झूमे। सोनू कक्कड़ ने हीर आखदी जोगिया झूठ बोलें गीत से युवाओं को गीत की मस्ती के गोते लगवाए। कोक स्टूडियो के गीत अल्ला हूं के शुरू होते ही पूरा पंडाल मस्ती में झूम उठा।

मुख्यमंत्री ने नवाजे पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता
समर फेस्टिवल के उपलक्ष्य में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को रविवार शाम मुख्यमंत्री ने पुरस्कार देकर नवाजा। सब जूनियर ग्रुप में राजकीय प्राथमिक पाठशाला नवबहार के आनंद ने पहला स्थान प्राप्त किया।

चैल्सी स्कूल की रितिका कालरा ने दूसरा और राजकीय प्राथमिक पाठशाला घणाहट्टी के राजेंद्र को तीसरे स्थान पर आने का पुरस्कार मिला।

जूनियर ग्रुप में प्रथम आने पर डीएवी पब्लिक स्कूल लक्कड़ बाजार के मोदक वर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रझाणा की चांदनी को दूसरा और आर्य कन्या स्कूल की शीला को तीसरा स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया।

सीनियर ग्रुप में डीएवी लक्कड़ बाजार के हितेश वर्मा ने पहला, इसी स्कूल की पूजा रावल ने दूसरा और राजकीय उच्च विद्यालय अनाडेल के नागेंद्र ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।


प्रोफेशनल ग्रुप में देश के 42 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस वर्ग को आर्ट फेस्टिवल में पहली बार शामिल किया गया। इस ग्रुप में आदित्या को पहला, कमल किशोर को दूसरा और प्रिया डढवाल को तीसरा स्थान मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed