फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   International skier Aanchal thakur reached Manali after winning four silver medals, said that the goal is to p

Manali: चार रजत पदक जीतकर मनाली पहुंचीं अंतरराष्ट्रीय स्कीयर आंचल, बोलीं- ओलंपिक में देश के लिए खेलना लक्ष्य

Tue, 15 Nov 2022 07:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एंजेसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एंजेसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Nov 2022 07:13 PM IST
सार

 आंचल ठाकुर ने कहा कि विभिन्न वर्ग में उन्होंने चार पदक भारत की झोली में डाले। उन्होंने कहा कि भारत मे शीतकालीन खेलों के लिए मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। रेतीले देश दुबई में कृत्रिम बर्फ के बीच शीतकालीन खेलें हो रही हैं।

विज्ञापन
International skier Aanchal thakur reached Manali after winning four silver medals, said that the goal is to p
आंचल ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

भारत के लिए दुबई से चार रजत पदक लेकर स्कीयर आंचल मनाली पहुंच गई हैं। आंचल ठाकुर ने कहा कि विभिन्न वर्ग में उन्होंने चार पदक भारत की झोली में डाले। उन्होंने कहा कि भारत मे शीतकालीन खेलों के लिए मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। रेतीले देश दुबई में कृत्रिम बर्फ के बीच शीतकालीन खेलें हो रही हैं। हमें प्रकृति ने जो दिया है, उसका दोहन कर ऐसी सुविधाएं जुटाने के प्रयास किए जाने चाहिए। आंचल ठाकुर ने कहा कि मूलभूत सुविधाएं न मिलने के कारण भारतीय खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। भारत के पास बेहतरीन स्की स्लोप हैं। भारत को दुबई जैसे देश से सीखने की है जरूरत है।

विज्ञापन


दुबई में कृत्रिम स्कीइंग स्लोप बनाए गए हैं और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अगर भारत सरकार इस ओर ध्यान देता है तो खिलाड़ियों की प्रतिभा में निखार आएगा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीता था और अब चार रजत पदक जीते हैं। अगला लक्ष्य अब देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। सरकार की ओर से कोई सहायता न मिलने से सफर मुश्किल था लेकिन परिवार से मिले सहयोग से इस मुकाम तक पहुंचीं। उन्होंने कहा कि उनका अगला लक्ष्य फरवरी में फ्रांस में होने वाली विश्व स्कीइंग चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करना है। पिछली बार उनका 46वां स्थान रहा था। इस बार वह सुधार करेंगे। उनका सबसे बड़ा लक्ष्य 2026 में इटली में होने वाले ओलंपिक में स्थान बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed