फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   International Singers in World Music Festival manali kullu

यहां होगा वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल, धूम मचाएंगे अंतरराष्ट्रीय सिंगर

Thu, 13 Sep 2018 09:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Updated Thu, 13 Sep 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
International Singers in World Music Festival manali kullu
प्रतीकात्मक तस्वीर

पर्यटन नगरी मनाली के मझाच में दो दिवसीय वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल में नामी अंतरराष्ट्रीय गायक धूम मचाएंगे। यह फेस्टिवल ऑफ सीजन में पर्यटन को पंख लगा सकता है। 14 व 15 सितंबर को यह आयोजन फिश आई इवेंट कंपनी और गैलेक्सी इंटरटेनमेंट के माध्यम से करवाया जा रहा है। 

विज्ञापन


आयोजक टीम के सदस्यों में जोगिंद्र सिंह, विशाल सिंह, रिद्धिमा सिंह और कुणाल सिंह ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को गोवा जैसे इवेंट स्थानीय स्तर पर करवाने के अलावा मनाली के पर्यटन को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन


इस आयोजन में स्थानीय युवा भी जुड़े हुए हैं। आयोजन से सीधे तौर पर स्थानीय पर्यटन कारोबारियों को मदद मिलेगी। सुबह दस से रात दस बजे तक अंतरराष्ट्रीय स्टार गायक प्रस्तुतियां देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये गायक मचाएंगे धमाल

International Singers in World Music Festival manali kullu

बताया कि इस आयोजन से होने वाले मुनाफे का दस प्रतिशत केरल बाढ़ प्रभावितों को दिया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि हिमाचल के पर्यटन को बढ़ाने के लिए इस तरह के आयोजन बेहद जरूरी हैं। हिमाचल में इस तरह का इवेंट पहली बार हो रहा है।

जबकि चंडीगढ़ व आसपास में अकसर ऐसे आयोजन किए जा चुके हैं। आयोजकों से जुड़े स्थानीय हैरी, मयंक और मोहित ने बताया कि संगीत प्रेमियों के लिए यह फेस्टिवल रोमांच से भरा होगा। सुबह दस से रात दस बजे तक अलग-अलग प्रस्तुतियों के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया जाएगा।

फेस्टिवल में राइजिंग डस्ट, टैरा, वायरस माउंटेन मंक, गुरुदेव ओसरिस, जरामोगी, मानवांतरा और किंर्गुजापति अपनी सुनहरी आवाज से धमाल मचाएंगे। पर्यटकों की पसंद को देखते हुए आयोजकों ने इन कलाकारों को फाइनल किया है। मनाली के युवाओं में इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed