{"_id":"6479c7ea9228aaa9030aab65","slug":"international-shimla-summer-festival-kalbelia-and-kachi-ghodi-dance-on-the-ridge-also-display-of-polytheisti-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव: रिज पर कालबेलिया और कच्ची घोड़ी नृत्य, बहरूपिया कला का भी प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव: रिज पर कालबेलिया और कच्ची घोड़ी नृत्य, बहरूपिया कला का भी प्रदर्शन
Fri, 02 Jun 2023 05:22 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 02 Jun 2023 05:22 PM IST
सार
ग्रीष्मोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को रिज मैदान पर पर्यटन विभाग की ओर से आमंत्रित अकरम खान व दल की ओर से बहरूपिया कला का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
शिमला ग्रीष्मोत्सव में दिखे लोक संस्कृति के विविध रंग
- फोटो : संवाद
विस्तार
चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव में लोक संस्कृति के विविध रंग देखने को मिल रहे हैं। ग्रीष्मोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को रिज मैदान पर पर्यटन विभाग की ओर से आमंत्रित अकरम खान व दल की ओर से बहरूपिया कला का प्रदर्शन किया गया। राजस्थान से आए छह कलाकार लोगों का मनोरजंन कर रहे हैं। इन कलाकारों ने आदिवासी, जोकर, चार्ली, जिंद, क्रूर सिंह, भालू का रूप बनाया है। ये कलाकार रिज मैदान पर घूमकर अपने किरदार से लोगों का मनोरजंन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, रिज मैदान पर राजस्थान से आए कलाकारों ने राजस्थानी लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति। दल के कलाकारों ने लोक देवता तेजाजी का कच्ची घोड़ी नृत्य सहित चकरी नृत्य, पर्दा नृत्य प्रस्तुति से पर्यटकों व स्थानीय लोगों का मनोरंजन किया। वहीं, राजस्थान से आए सांस्कृतिक दल ने प्रसिद्ध लोक नृत्य कालबेलिया से लोगों को मंत्रमुग्ध किया। 10 कलाकारों की टीम में चार नर्तकियां और छह कलाकार ढोलक-मंजीरा, खंजरी, पुंगी आदि पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ राजस्थानी लोक संस्कृति की झलक पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन