{"_id":"57492de54f1c1be849690baf","slug":"international-shimla-summer-festival-2016-auditions-from-2nd-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव: कलाकारों के ऑडिशन इस दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव: कलाकारों के ऑडिशन इस दिन
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 28 May 2016 11:04 AM IST
विज्ञापन
उपायुक्त शिमला रोहन चंद ठाकुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपायुक्त शिमला रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि 7 से 11 जून तक रिज मैदान पर अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव होगा। ग्रीष्मोत्सव के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए कलाकारों के ऑडिशन 2 से 4 जून तक होंगे। ऑडिशन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बचत भवन में होंगे। ऑडिशन के लिए विशेषज्ञ पैनल गठित किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस वर्ष ग्रीष्मोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए इच्छुक कलाकारों से काफी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं। ग्रीष्मोत्सव के दौरान अनुभवी और नवोदित कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जाए, इसके लिए यह प्रयास किया
विज्ञापन
जा रहा हैं कि ऑडिशन के माध्यम से कलाकारों का चयन किया जाए। चयन प्रक्रिया में उन कलाकारों को अधिमान दिया जाएगा, जिन्हें लोक संस्कृति, संगीत और गायन का बेहतरीन ज्ञान होगा।
विज्ञापन
उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि जिन इच्छुक कलाकारों ने ग्रीष्मोत्सव में प्रस्तुति के लिए अभी अपने आवेदन प्रस्तुत नहीं किए हैं, वह 30 मई से पहले अपने आवेदन उपायुक्त शिमला कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं और जिन कलाकारों ने अपने आवेदन प्रस्तुत कर दिए हैं, उनको ऑडिशन की निर्धारित तिथि के बारे में 31 मई को जिला शिमला की बेवसाइट पर जानकारी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
इसके अलावा जिन कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए आवेदन कर दिया है उन्हें पुन: आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। ग्रीष्मोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए प्रशासन द्वारा मापदंड निर्धारित किए गए हैं, जिनके तहत यह ऑडिशन लिए जा रहे हैं। ‘ऑडिशन’ ग्रीष्मोत्सव में सायं 8 बजे तक होने वाली प्रस्तुतियों के लिए ही होंगे।