फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   international roerich memorial trust board meeting shimla

रोरिक आर्ट गैलरी को विकसित करेगी सरकार : जयराम ठाकुर

Fri, 30 Nov 2018 05:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 30 Nov 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
international roerich memorial trust board meeting shimla

इंटरनेशनल रोरिक मेमोरियल ट्रस्ट रूस और भारत के बीच विश्वास और शांतिपूर्ण संबंधों को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। साथ ही यह कला एवं संस्कृति के प्रमुख केंद्र के अलावा सैलानियों का मुख्य आकर्षण भी है।

विज्ञापन


ऐसे में इसे और आकर्षक बनाने के लिए रोरिक आर्ट गैलरी को हिमाचल सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह बात शुक्रवार को राज्य सचिवालय में अंतरराष्ट्रीय रोरिक मेमोरियल ट्रस्ट के न्यास बोर्ड की 18 वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान ट्रस्ट को दो करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई थी ताकि न्यास अपनी गतिविधियों को और मजबूत कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोरिक हाउस की बहाली को शामिल करके सृजित किया जाएगा

international roerich memorial trust board meeting shimla

बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया गया कि अंतरराष्ट्रीय रोरिक मेमोरियल ट्रस्ट परिसर को रोरिक विरासत के रूप में विकसित करने के साथ.साथ कलाकारों, विद्वानों, विशेषज्ञों के लिए विश्राम गृहों का निर्माण किया जाएगा। यह भी निर्णय लिया गया कि रोरिक मेमोरियल संग्रहालय परिसर रोरिक हाउस की बहाली

को शामिल करके सृजित किया जाएगा। बोर्ड ने बैठक में इंटरनेशनल रोरिक मेमोरियल ट्रस्ट गैलरी/संग्रहालयों में प्रवेश शुल्क की दरें तथा हेलेना रोरिक कला अकादमी में प्रवेश शुल्क और मासिक शुल्क की दरें निर्धारित करने का भी निर्णय लिया। बैठक में भारत में रूस के राजदूत निकोले कुदाशेव के अलावा वन

मंत्री गोविंद ठाकुर, मुख्य सचिव बीके अग्रवाल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं एसीएस श्रीकांत बाल्दी, राष्ट्रीय रोरीक समिति के अध्यक्ष एलेग्जेंडर लॉस्युकोव, ट्रस्टी अशोक ठाकुर और एसएस चंदेल उपस्थित रहे। बैठक का संचालन भाषा संस्कृति सचिव अरुण कुमार शर्मा ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed