फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   International mandi Shivratri Fair: Grand Jaleb will come out on March 5 and 8

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव: जत्थों में निकलेगी जलेब, अलग-अलग जगह होंगे कार्यक्रम

Fri, 04 Feb 2022 08:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Feb 2022 08:45 PM IST
सार

2 से 8 मार्च तक मनाए जाने वाले इस मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। वे 2 मार्च को प्रथम जलेब की अगवानी करेंगे। मध्य जलेब 5 मार्च को निकाली जाएगी। तीसरी और अंतिम जलेब में 8 मार्च को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शामिल होंगे।

विज्ञापन
International mandi Shivratri Fair: Grand Jaleb will come out on March 5 and 8
मंडी शिवरात्री(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की छोटी काशी मंडी में अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव 2022 का इस मर्तबा स्वरूप बदलेगा। देवी-देवताओं की पहचान पगड़ियों के रंगों से हो सकेगी। हर देवी-देवता के 10 कारदारों को विशेष रंग की पगड़ियां प्रदान की जाएंगी। कोविड नियमों की पालना के लिए जलेब जत्थों (टुकड़ियों) में अलग-अलग चलेंगी। महाशिवरात्रि मेले के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है। वहीं, सांस्कृतिक संध्याएं दस साल के बाद मंडी के सेरी मंच पर हो सकती हैं। यह संध्याएं बहुत ही सीमित होंगी। केवल लोकल कलाकार बुलाए जाएंगे। बॉलीवुड या पंजाब से इस बार कलाकारों को नहीं बुलाया जाएगा। सरस मेले के दौरान लगने वाली देश-विदेश की प्रदर्शनियां और स्टॉल नहीं लगेंगे। यहां पर केवल हिमाचली प्रदर्शनियां और स्टॉल ही लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


इसके साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि पड्डल में देवी-देवताओं के बैठने के लिए विशेष प्रबंध किया जाएगा। इसके अलावा स्थानीय लोगों की मांग पर इस बार एक राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबाल स्पर्धा आयोजित करवाई जाएगी, जिसमें देश के सभी राज्यों से खिलाड़ी भाग ले पाएंगे। जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को मंडी के विपाशा सदन में महाशिवरात्रि के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए इन पहलुओं पर चर्चा की। कहा के इस पर अंतिम निर्णय सीएम जयराम ठाकुर लेंगे। इस दौरान देव समाज और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। बताया गया कि 210 देवी-देवताओं को न्योता प्रशासन के माध्यम से भेजा जा रहा है। इसमें 190 के शिरकत करने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


2, 5 और 8 मार्च को निकलेगी जलेब
2 से 8 मार्च तक मनाए जाने वाले इस मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। वे 2 मार्च को प्रथम जलेब की अगवानी करेंगे। मध्य जलेब 5 मार्च को निकाली जाएगी। तीसरी और अंतिम जलेब में 8 मार्च को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस स्टैंड की दूसरी मंजिल में ठहरेंगे देवी-देवता
महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान यू ब्लॉक में ठहरने वाले देवी-देवताओं को इस बार स्थानीय बस स्टैंड की दूसरी मंजिल में ठहराने का प्रबंध किया जाएगा। यू ब्लॉक में पार्किंग का काम चल रहा है। मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि देवी-देवताओं को बस स्टैंड की दूसरी मंजिल में ठहराया जाएगा। 


मेले में कोरोना प्रोटोकॉल का होगा सख्ती से पालन
महाशिवरात्रि मेले के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करवाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन स्वयंसेवी नियुक्त करेगा जो लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। लोगों से आग्रह किया है कि वे पूरी ईमानदारी के साथ कोरोना नियमों का पालन करें। जलेब में भी सामाजिक दूरी का ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed