फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   International Kullu Dussehra: Shringa Rishi and Balu Nag remained under house arrest this time too, know what

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: शृंगा ऋषि और बालू नाग दो घंटे तक रहे नजरबंद, जानें क्या है पूरा मामला

Mon, 14 Oct 2024 03:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Mon, 14 Oct 2024 03:26 PM IST
सार

 300 देवी-देवताओं ने ढालपुर में डेरा डाल दिया है। इस बीच भगवान रघुनाथ के जयकारों से घाटी गूंज उठी। ढालपुर रथ मैदान में भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। 

विज्ञापन
International Kullu Dussehra: Shringa Rishi and Balu Nag remained under house arrest this time too, know what
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान रघुनाथ की भव्य रथयात्रा के साथ रविवार को देव महाकुंभ अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का शुभारंभ हुआ। पहले दिन ढालपुर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। 300 देवी-देवताओं ने ढालपुर में डेरा डाल दिया है। इस बीच भगवान रघुनाथ के जयकारों से घाटी गूंज उठी। ढालपुर रथ मैदान में भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। भगवान रघुनाथ देवालय रघुनाथपुर से दोपहर 2:30 बजे पालकी में सवार होकर रथ मैदान के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन


लोगों ने रास्ते में फूलों से स्वागत किया। 4:06 बजे रघुनाथ ढालपुर रथ मैदान पहुंचे। यहां उनकी विधिवत पूजा अर्चना हुई। मुख्यातिथि राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने धर्मपत्नी के साथ रथ के पास पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया। इसके बाद 4:50 बजे ढालपुर मैदान के बायीं ओर पहाड़ी पर स्थित मंदिर में विराजमान माता भेखली का इशारा मिलते ही जय श्रीराम और हर हर महादेव के उद्घोष के साथ रथयात्रा शुरू हुई। लोगों और देवलुओं के अलावा देश-विदेश से आए पर्यटकों ने रस्सा पकड़कर रथ को खींचा। भगवान शाम 5:05 बजे रथ मैदान ढालपुर में अपने अस्थायी शिविर में पहुंचे। 

विज्ञापन

भगवान रघुनाथ के दरबार में भरी हाजिरी, देव मिलन देख हुए भावुक
ढालपुर मैदान में भगवान रघुनाथ के पहुंचने से पहले घाटी से आए देवी-देवताओं ने रघुनाथ के दरबार रघुनाथपुर में हाजिरी भरी। अब ढालपुर में अस्थायी शिविर में विराजमान रघुनाथ का 7 दिन अलग-अलग वस्त्रों से शृंगार कर पूजा होगी। कुल्लू घाटी से आए 300 देवी-देवता भी ढालपुर मैदान में बने अस्थायी शिविरों में रहेंगे। पहले दिन देव मिलन देख लोग भी भावुक हुए। दशहरा उत्सव में करीब 60 हजार लोगों ने शिरकत की।

शृंगा ऋषि व बालू नाग का धुर विवाद दो दशक से चल रहा है। मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। दशहरा उत्सव समिति ने 16 साल बाद दोनों देवताओं को उत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। दोनों देवता लाव-लश्कर के साथ दशहरा में पहुंचे हैं। परंतु दोनों देवता रथयात्रा में शामिल नहीं हुए और पहले की तरह इस बार भी अपने अस्थायी शिविरों में पुलिस के पहरे में रहे। रथयात्रा में भगवान रघुनाथ के दाईं ओर चलने को लेकर विवाद है। दोनों देवता करीब दो घंटे तक नजरबंद रहते हैं। दोनों के शिविरों के पास पुलिस का कड़ा पहरा लग गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed