फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   International Kullu Dussehra 2023 300 devi devta pays obeisance at Raghunath

Kullu Dussehra: भगवान रघुनाथ के दरबार में 300 से अधिक देवताओं ने भरी हाजिरी

Sun, 29 Oct 2023 06:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 29 Oct 2023 06:45 PM IST
सार

जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि दशहरा के छठे दिन मोहल्ला की परंपरा को निभाया गया।

विज्ञापन
International Kullu Dussehra 2023 300 devi devta pays obeisance at Raghunath
रघुनाथ के दरबार में हाजिरी भरने पहुंचे देवी-देवता। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के छठे दिन मोहल्ला (महामिलन) मनाया गया। मोहल्ला के दिन जिलाभर के 300 से अधिक देवी-देवताओं ने भगवान रघुनाथ के दरबार में हाजिरी भरी। देवी-देवताओं ने राजा की चानणी के पास देव परंपरा का निर्वहन किया। मोहल्ला के लिए सभी देवता अस्थायी शिविरों से बाहर निकले। पहले दिन रथयात्रा के बाद देवी-देवता अपने अस्थायी शिविरों में ही विराजमान थे। मोहल्ला में देवी-देवताओं का भव्य देवमिलन भी हुआ। ढोल-नगाड़े, नरसिंगे, करनाल आदि वाद्यंयत्रों की स्वरलहरियों से पूरी घाटी गूंज उठी।

विज्ञापन


इससे पहले दोपहर 12:00 बजे से देवता अस्थायी शिविरों से निकलकर भगवान रघुनाथ के अस्थायी शिविर के आना शुरू हो गए। देवता पहले रघुनाथ के शिविर में गए, इसके बाद राजा की चानणी के पास गए। दोपहर 2:00 बजे देवताओं का जमावड़ा बढ़ने लगा। दोपहर बाद करीब 3:00 बजे ढालपुर में देवताओं, देवलु और लोगों की भीड़ के चलते तिल धरने की जगह नहीं तक बची। इस बीच देवी-देवताओं का आपस में भव्य देवमिलन हुआ।
विज्ञापन


कई देवता अस्थायी शिविर में मोहल्ला की रस्म पूरी करने के बाद दूसरे देवताओं के शिविरों में भी देवमिलन के लिए पहुंचे। दशहरा में आए देवताओं के मोहल्ला के दिन हाजिरी अहम होती है। लंका दहन के दिन सोमवार को आनी, निरमंड, बंजार के कई देवता दोपहर 12:00 बजे के पहले ही अपने देवालयों की ओर प्रस्थान कर जाएंगे। लंका दहन में अधिकतर खराहल, ऊझी घाटी, महाराजा सहित अन्य क्षेत्रों के देवता ही शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि दशहरा के छठे दिन मोहल्ला की परंपरा को निभाया गया। मोहल्ला में देवी-देवताओं का भव्य देवमिलन हुआ। सोमवार को दशहरा उत्सव के अंतिम दिन जिलाभर से आए हुए देवी-देवता अपने-अपने देवालयों की ओर रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed