फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   international kullu dusherra: gurdas man will his programs.

कुल्लू दशहरा में धमाल मचाएंगे ये कलाकार

Thu, 02 Oct 2014 03:21 PM IST
Updated Thu, 02 Oct 2014 03:21 PM IST
विज्ञापन
international kullu dusherra: gurdas man will his programs.

अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में इस बार स्टार कलाकार के रूप में गुरदास मान धमाल मचाएंगे। मोहित चौहान, अमन त्रिखा भी सांस्कृतिक संध्याओं में कार्यक्रम पेश करेंगे। एक दर्जन देशों के विभिन्न दल भी प्रस्तुति देंगे।

विज्ञापन


उपायुक्त एवं दशहरा मेला कमेटी के अध्यक्ष राकेश कंवर ने कहा कि मेले के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने कहा कि तीन अक्तूबर को राज्यपाल उर्मिला सिंह मेले का शुभारंभ करेगी जबकि नौ अक्तूबर को समापन के मौके पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन


मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में राजीव थापा, दूसरी संध्या में रमेश ठाकुर, तीसरी में स्टार कलाकार गुरदास मान, चौथी संध्या में अमन त्रिखा धमाल मचाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

छठी संध्या में नचाएंगे मोहित

international kullu dusherra: gurdas man will his programs.

पांचवीं संध्या में अली ब्रर्द्स, छठी में मोहित चौहान और नौ अक्तूबर को आयोजित होने वाली अंतिम सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली लोक गायक ठाकुर दास राठी कार्यक्रम पेश करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि देश भर से 15 राज्यों के कलाकार भी कुल्लू पहुंच रहे हैं।

रथयात्रा से शुरू होगा हरिपुर दशहरा

मनाली के हरिपुर में दशहरा मेला तीन से सात अक्तूबर तक मनाया जाएगा। हरिपुर दशहरा को स्थानीय भाषा में (बांठड़ा) कहा जाता है। ठाकुर माधोराय की रथयात्रा के साथ दशहरे का आगाज होगा।

रथयात्रा में हरिपुर की आराध्य देवी माता नीलासुर भी शामिल होंगी। दशहरा मेला कमेटी के प्रधान देवकीनंदन शर्मा ने बताया कि दशहरे को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दशहरे में सांस्कृतिक तथा पारंपरिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। वहीं, खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी।

देवताओं का आगमन शुरू

international kullu dusherra: gurdas man will his programs.

देवी-देवताओं के महाकुंभ अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए जिला के देवी-देवताओं की रथयात्रा शुरू हो गई है। खासकर आउटर सराज के देवी-देवता अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूरे लाव लश्कर के साथ देव समागम के लिए रवाना हो गए हैं।

ढोल-नगाड़ों और शहनाई की स्वर लहरियों से घाटी देवमय हो उठी है। डेढ़ सौ से दो सौ किमी की लंबी पैदल यात्रा तय कर कुल्लू पहुंचने वाले देवी-देवता सोने-चांदी के आभूषणों से सजे देवरथों में अपने देवालयों से निकल पड़े हैं।

अपने देवालय से निकले इन देवी-देवताओं का पहला पड़ाव शुरू हो गया है। उधर, देवी-देवताओं के कूच करने की खबर सुनते ही पुलिस भी मुस्तैद हो गई है। देवता खुडीजल के कारदार शेर सिंह तथा पुजारी पूर्ण शर्मा ने कहा कि देवता खुडीजल दशहरा के लिए कूच कर गए हैं।

हिडिंबा माता भी आएंगी

international kullu dusherra: gurdas man will his programs.

नवरात्रों में चल रहे तीन दिवसीय दुर्गा पाठ में भाग लेने के लिए देवी हिडिंबा का रथ ढुंगरी के प्राचीन मंदिर पहुंच गया है। बुधवार को पाठ की पूर्णाहुति के पश्चात देवी का रथ दो अक्तूबर को सुबह कुल्लू दशहरा के लिए रवाना होगा।

देवी के कारदार एवं मुख्य पुजारी रोहित राम शर्मा ने बताया कि देवी के आदेश अनुसार कुल्लू राघराने के मुख्य महेश्वर सिंह ने माता के दरबार में आकर देवी को दशहरा में भाग लेने का आग्रह किया है। महेश्वर सिंह ने कहा कि एक अक्तूबर को सुप्रीमकोर्ट में अपील की जा रही है।

यदि किसी कारण वश न हुई तो तीन अक्तूबर को अवश्य अपील होगी और जल्द इसकी सुनवाई होगी। इससे कोई न कोई रास्ता निकल आएगा। उन्होंने बताया कि 1650 से चल रहे इस ऐतिहासिक दशहरा का धार्मिक स्वरूप वैसे ही बना रहे, जिसके लिए वह विशेष तौर पर दुर्गा पाठ के दौरान ढुंगरी आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed