{"_id":"3298179e943908308965301d77b77f20","slug":"international-kabaddi-player-priyanka-negi-interview-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी बोलीं, बेटियों को न डाले बेड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी बोलीं, बेटियों को न डाले बेड़ियां
राजकुमार सेन /अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 28 Feb 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटियों को घरों के भीतर न रखकर उन्हें पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे आने दें। स्पोर्ट्स में भी बेस्ट फ्यूचर है। मैं भी किसी की बेटी हूं, देश के लिए खेलना गौरवान्वित करता है। साउथ एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली सूबे की प्रियंका नेगी ने यह संदेश बेटियों के माता-पिता को दिया है।
विज्ञापन
साउथ एशियन गेम्स में इंडिया के लिए गोल्ड मेडल जीतने के बाद हिमाचल पहुंची अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी प्रियंका नेगी अमर उजाला से बात की। प्रियंका ने बताया कि बेड़ियां काटकर आगे बढ़ने वाले को बुलंदियां नसीब होती हैं। हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में आज भी कई माता-पिता बेटियों को घर से बाहर निकलने की आजादी कम देते हैं, लेकिन बेटियों ने हर क्षेत्र में देश का नाम ऊंचा किया है।
विज्ञापन
साउथ एशियन गेम्स में इंडिया की ओर से प्रत्येक मैच खेला। सभी टीमों को एकतरफा मुकाबलों में पराजित किया। फाइनल में बंगला देश की टीम से मैच था। टीम इंडिया ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन कर बंगला देश की टीम को बड़े अंतर से पराजित किया। सैग गेम्स का फाइनल मैच इंडिया ने 50-23 के अंतर से जीतकर गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन
कुल्लू में बतौर पुलिस विभाग में सेवाएं दे रही प्रियंका नेगी ने अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए विभाग का भी आभार जताया। प्रियंका नेगी ने कहा कि कड़ी मेहनत से कुछ करने का जुनून होना चाहिए। जब आंखों के सामने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाता है, तो देशवासियों सहित खिलाड़ियों को फख्र होता है।
मेरे परिजन भी नहीं थे एग्री- स्पोर्ट्स में आने से पहले उनके परिजन भी उन्हें खेलने के लिए एग्री नहीं थे, लेकिन कुछ करने की तमन्ना तथा कड़ी मेहनत ने उन्हें देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया। इंडिया की जर्सी पहनते ही गर्व महसूस होता है।
बिलासपुर में आज सम्मान- सोमवार को महिला कबड्डी खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए बिलासपुर में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में प्रियंका नेगी सहित कविता तथा सीनियर नेशनल में ब्रांज मेडल जीतने वाली महिला खिलाड़ियों को सम्मान मिलेगा।