फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   International Film Festival in Shimla: 86 films from 17 countries to be screened

Film Festival: शिमला में 17 देशों की 86 फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग, सीएम करेंगे फेस्टिवल का शुभारंभ

Wed, 24 Aug 2022 09:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Aug 2022 09:03 PM IST
सार

राजधानी शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 26 से 28 अगस्त तक होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इसका शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी डायरेक्टर पुष्पराज ने दी। 

विज्ञापन
International Film Festival in Shimla: 86 films from 17 countries to be screened
गेयटी थियेटर शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 26 से 28 अगस्त तक होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इसका शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी डायरेक्टर पुष्पराज ने दी। उन्होंने बताया कि फिल्म महोत्सव में 17 देशों की 86 फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इनमें 27 फिल्में अंतरराष्ट्रीय, 34 भारतीय फिल्में, चार हिमाचली और 15 अन्य राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित फिल्में दिखाई जाएंगी। समारोह में ट्रांसजेंडर पर आधारित फिल्म शीर कोरमा भी दिखाई जाएगी। बताया कि समारोह में राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड से सम्मानित फिल्म निर्देशक फराह खातून और शंकर श्री कुमार भी शरीक होंगे। इसमें कनाडा, अमेरिका, लेबनान, स्पेन, ईरान, ताईवान, ब्राजील, आइसलैंड, सिंगापुर, मैक्सिको, ऑस्ट्रेलिया, ग्रीस, बेल्जियम, डेनमार्क और रूस की डॉक्यूमेंट्री एनिमेशन फीचर फिल्म और शार्ट फिल्म दिखाई जाएगी।

विज्ञापन


राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित 21 एम यू टिफिन, शंकर श्री कुमार, अल्फा बीटा गामा, डोलू, एट डाउन तूफान मेल, फ्यूनरल, नाट्यम, नीली हक्की, जुगलबंदी, मरमर ऑफ  द जंगल, पबंग श्याम, सनपट, बैकस्टेज, नाकर, द स्पेल ऑफ  पर्पल, वीरांगना और व्हिच फिल्म आकर्षण का केंद्र होंगी। इसमें फिल्मों, डाक्यूमेंटरी, शॉर्ट, फीचर फिल्म, एनीमेशन और म्यूजिक वीडियो वर्ग में बेस्ट फिल्म को पुरस्कृत किया जाएगा। फेस्टिवल में देश और विदेश से 50 निर्देशक शामिल होंगे। फेस्टिवल के दौरान केंद्रीय कारागार कंडा जेल में भी फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed