{"_id":"0545d075e888bc4e4cfb913ffe120be4","slug":"international-film-festival-in-mcleodganj-dharamsala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में पहुंचे बॉलीवुड सितारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में पहुंचे बॉलीवुड सितारे
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Fri, 06 Nov 2015 11:25 AM IST
विज्ञापन
मैकलोडगंज में अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आठ नवंबर तक चलेगा। महोत्सव के शुभारंभ पर दर्शकों को बॉलीवुड निर्देशक कनु बहल की तितली फिल्म दिखाई गई।
विज्ञापन
निर्देशक कनु बहल और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शोरी ने मंच से अपनी फिल्म तितली के बारे में बताया। समारोह में राजनीतिक, बॉलीवुड और कई अन्य फिल्मी हस्तियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन
निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री डॉ. लोबसंग सांग्ये सहित उनकी कैबिनेट के अन्य सदस्यों ने भी तितली फिल्म का आनंद उठाया। भारतीय विदेश सेवा के गुरदर्शन सिंह भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
कनु बहल की फिल्म तितली न्यूयार्क में दक्षिण एशियन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म का अवार्ड जीत चुकी है। फिल्म महोत्सव का निर्देशन हिमाचल निवासी रितु सरीन और तेंजिन सोनम कर रहे हैं।
महोत्सव के शुभारंभ पर तिब्बतियन इंस्टीट्यूट आफ परफॉर्मिंग आर्ट्स के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।