फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   International Film Festival begins in Shimla, 105 films from 28 countries will be shown

Shimla: शिमला में अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव शुरू, दिखाई जाएंगी 28 देशों की 105 फिल्में

Sat, 17 Aug 2024 11:28 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 Aug 2024 11:28 AM IST
सार

तीन दिन तक चलने वाले फिल्म महोत्सव का शुभारंभ राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से पुरस्कृत अभिनेत्री सीमा बिस्वास ने किया।

विज्ञापन
International Film Festival begins in Shimla, 105 films from 28 countries will be shown
शिमला में अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में 10वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव शुरू हुआ। तीन दिन तक चलने वाले फिल्म महोत्सव का शुभारंभ राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से पुरस्कृत अभिनेत्री सीमा बिस्वास ने किया। महोत्सव में भारत समेत 28 देशों की 105 फिल्में दिखाई जाएंगी। इनमें तीन फिल्में हिमाचल की हैं। बैंडिट क्वीन और वाटर जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय के बल पर पहचान बनाने वालीं अभिनेत्री सीमा बिश्वास ने महोत्सव के शुभारंभ पर अपने  अनुभव और चुनौतियों के बारे में बताया। उन्होंने भारतीय सिनेमा के उभरते परिदृश्य के बारे में भावुकता से बात की। साथ ही भारत और अंतरराष्ट्रीय मंच पर क्षेत्रीय फिल्मों के लिए बढ़ती मान्यता-अवसरों पर प्रकाश डाला।  इस दौरान गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में फोटो गैलरी के माध्यम से अभिनेता राज कपूर और देव आनंद को श्रद्धांजलि दी गई। दोनों अभिनेताओं का शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। फिल्म उद्योग में उनके योगदान को याद किया गया। 

विज्ञापन


फिल्म निर्माताओं-कलाकारों को मंच प्रदान करता है महोत्सव
महोत्सव के निदेशक पुष्प राज ठाकुर ने कहा कि शिमला का अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव स्थानीय फिल्म निर्माताओं और कलाकारों को अपना काम दर्शाने के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करता है। अंतर्राष्ट्रीय प्रविष्टियों के साथ हिमाचल प्रदेश की फिल्मों को प्रदर्शित करके, महोत्सव वैश्विक फिल्म उद्योग में क्षेत्र के बढ़ते योगदान को उजागर करता है। विशेष अतिथि भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ पंकज ललित ने हिमाचल प्रदेश को कला और सिनेमा के लिए प्रमुख गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने में ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने और उभरते फिल्म निर्माताओं के लिए मंच प्रदान करने में महोत्सव की भूमिका पर प्रकाश डाला। 
विज्ञापन


इन देशों और राज्यों की फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग
महोत्सव में अमेरिका, बेल्जियम, ईरान, कनाडा, चीन, चेक गणराज्य, तुर्किए, नेपाल, मिस्र, बांग्लादेश, इटली, पोलैंड, अर्जेंटीना, स्वीडन, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और दुबई के फिल्म निर्माता भाग ले रहे हैं। भारत के केरल, तेलंगाना, हिमाचल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, मणिपुर, असम, मेघालय, त्रिपुरा, दिल्ली, पंजाब, पश्चिम बंगाल, कश्मीर, उत्तराखंड, उड़ीसा, झारखंड, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश आदि राज्यों की फिल्में दिखाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed