अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस: प्रो बंसल बोले- लाहौल-स्पीति में पर्यटन की अपार संभावनाएं
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला और इंडियन टूरिज्म हॉस्पिटेलिटी कांग्रेस की ओर से चार दिवसीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लाहौल-स्पीति अपनी प्रकृतिक सुंदरता के लिए देशभर में जाना जाता है। इस स्थान पर पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यह बात हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने सिस्सू में आयोजित चार दिवसीय सम्मेलन के दूसरे दिन कही। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला और इंडियन टूरिज्म हॉस्पिटेलिटी कांग्रेस की ओर से चार दिवसीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति देश के खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। उन्होंने कॉन्फ्रेंस में आए लोगों से भी कहा कि वह लाहौल घाटी के बारे में अनुभवों को सांझा करे, जिससे सभी अनुभवों को मिलाकर उसे एक किताब का रूप दिया जाए। यह किताब यहां आने वाले पर्यटकों के लिए लाभदायी साबित होगी।
इस दौरान देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों ने सिस्सू में हुए तकनीकी सत्र के साथ सिस्सू और मनाली का भ्रमण किया। इस सत्र में प्रो. संदीप, प्रो. दीपक राज और प्रो. प्रशांत गौतम ने भी लाहौल-स्पीति में पर्यटन के बारे में विचार प्रकट किए। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. विशाल सूद, पर्यटन विभाग के डीन प्रो. सुमन शर्मा और विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष नाग मौजूद रहे।