{"_id":"644295ad2e18b6e1ea080839","slug":"international-award-to-dr-gulab-singh-of-jharkhand-in-cooperation-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सहकारिता में झारखंड के डॉ. गुलाब सिंह को अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सहकारिता में झारखंड के डॉ. गुलाब सिंह को अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार
Fri, 21 Apr 2023 07:26 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 21 Apr 2023 07:26 PM IST
सार
भुट्टिको के प्रबंधक मंडल में लिए गए निर्णय के अनुसार वर्ष 2022-23 में सहकारिता क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिए गए योगदान के लिए आरसी विश्वविद्यालय झारखंड के पूर्व कुलपति डॉ. गुलाब सिंह आजाद को सहकारिता क्षेत्र का अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
डॉ. गुलाब सिंह को अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहकारिता और हथकरघा के जनक रहे दिवंगत ठाकुर वेदराम का जन्मदिवस शुक्रवार को भुट्टिको के सभागार में मनाया गया। हर वर्ष की भांति इस बार भी देशभर की विभूतियों को ठाकुर वेदराम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। भुट्टिको के प्रबंधक मंडल में लिए गए निर्णय के अनुसार वर्ष 2022-23 में सहकारिता क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिए गए योगदान के लिए आरसी विश्वविद्यालय झारखंड के पूर्व कुलपति डॉ. गुलाब सिंह आजाद को सहकारिता क्षेत्र का अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया, जबकि क्षेत्रीय निदेशक आरआईसीएम चंडीगढ़ डॉ. आके शर्मा और कृषि सेवा सहकारी सभा होशियारपुर के चंद्र देव सिंह को सहकारिता क्षेत्र का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
प्रोफेसर विजय सिंह कटियार राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान अहमदाबाद, केवलू राम जौली कुल्लू और नवांग फुंचोंग लद्दाख को बुनकर क्षेत्र में ठाकुर वेदराम राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा गया। उत्तराखंड के नैनीताल आशा शैली को साहित्य, अरुण उनियाल को इलेक्ट्रानिक मीडिया और भवानी नेगी को प्रिंट मीडिया क्षेत्र में पुरस्कृत किया गया। कांगड़ा के प्रेम जनमेजय गुलेरिया को पुरोहित चंद्र शेखर वेवस लोक साहित्य राष्ट्रीय पुरस्कार,सोलन के कृष्ण लाल सहगल को चांद कुल्लवी लाल चंद प्रार्थी पहाड़ी कला संस्कृति, चंचल कुमार सरोलवी चंबा को ठाकुर मौलू राम पहाड़ी भाषा साहित्य राष्ट्रीय पुरस्कार और ओम प्रकाश आड़ कुल्लू को लाइफ टाइम अचीवमेंट राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि जीवी पंत कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. तेज प्रताप रहे। भुट्टिको के अध्यक्ष सत्यप्रकाश ठाकुर ने कहा कि भुट्टिको एक मिशन है और इसके माध्यम से बुनकरों का उत्थान किया जा रहा है। बुनकरों की संख्या लगातार कम हो रही है।
विज्ञापन