फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां छोटे पत्थरों से मकान बना अगला जन्म संवारते हैं श्रद्धालु

Mon, 10 Sep 2018 11:35 AM IST
रणजीत शर्मा, अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
रणजीत शर्मा, अमर उजाला, भरमौर (चंबा) Updated Mon, 10 Sep 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
interesting facts about various Stages manimahesh yatra
यात्रा मार्ग पर पत्थरों से छोटे मकान बनाकर यहां लोग अपने अगले जन्म को सार्थक करते हैं। मणिमहेश यात्रा के विभिन्न पड़ावों में ऐसी मान्यता सदियों से चली आ रही है। वर्तमान में भी शिवभक्त पत्थरों से न सिर्फ छोटे-छोटे मकान बनाते हैं, बल्कि उसमें अन्य सामान भी रखा जाता है।
interesting facts about various Stages manimahesh yatra
मान्यता है कि ऐसा करने से अगले जन्म में उन्हें गृहस्थ जीवन की तमाम सुविधाएं मिलती हैं। मुक्तिधाम की यात्रा के नाम से प्रसिद्ध पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालु धनछौ से लेकर गौरीकुंड के बीच विभिन्न पड़ावों पर इस परंपरा को सदियों से निभाते आ रहे हैं।
interesting facts about various Stages manimahesh yatra
मणिमहेश यात्रा के दौरान धनछौ से लेकर गौरीकुंड के मध्य बांदर घाटी, सुंदरासी, भैरों घाटी और गौरीकुंड पड़ाव आते हैं। जम्मू-कश्मीर से आने वाले भद्रवाही श्रद्धालु और प्रदेश के शिवभक्त छोटे-छोटे पत्थरों से यहां मकान बनाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
interesting facts about various Stages manimahesh yatra
श्रद्धालुओं का विश्वास है कि सच्ची श्रद्धा, विश्वास और लगन से यात्रा पर आने वाले भक्तों की हर आशा को भोलेनाथ अवश्य पूरा करते हैं। भद्रवाह से आए प्रहलाद, विवेक, बलवंत, प्रीतम, जीवन, सुलोचना, कांतो, कौशल्या और सीमा ने बताया कि जब वे यात्रा पर निकले थे तो माता-पिता और रिश्तेदारों ने यात्रा के दौरान पत्थर के मकान बनाने की सलाह दी थी। 
विज्ञापन
interesting facts about various Stages manimahesh yatra
उनसे कहा गया कि वे यात्रा के दौरान सुंदरासी से लेकर गौरीकुंड के बीच पड़ने वाले पड़ावों में छोटे-छोटे पत्थरों के मकान बनाएं। पंडित लक्ष्मण दत्त शर्मा और पंडित विपन शर्मा ने बताया कि धनछौ से गौरीकुंड के मध्य बांदर घाटी, सुंदरासी, भैरों घाटी और गौरीकुंड के बीच भक्त पत्थरों के छोटे-छोटे मकान बनाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed