फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Inter University women's power lifting championship from March 9, 1,200 players will show their strength

Kangra News: इंटर यूनिवर्सिटी महिला पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता 9 मार्च से, 1,200 खिलाड़ी दिखाएंगी दमखम

Thu, 23 Feb 2023 05:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Feb 2023 05:53 PM IST
सार

केंद्रीय विश्वविद्यालय मार्च में इंटर यूनिवर्सिटी महिला पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। इसके लिए भारतीय विश्वविद्यालय संघ ने विश्वविद्यालय को प्रतियोगिता के करवाने की जिम्मेवारी सौंपी है। 

विज्ञापन
Inter University women's power lifting championship from March 9, 1,200 players will show their strength
कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल की अध्यक्षता में सीयू के शाहपुर परिसर में बैठक हुई। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय मार्च में इंटर यूनिवर्सिटी महिला पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। इसके लिए भारतीय विश्वविद्यालय संघ ने विश्वविद्यालय को प्रतियोगिता के करवाने की जिम्मेवारी सौंपी है। नौ मार्च से 12 मार्च तक चलने वाली इस प्रतियोगिता को लेकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने शाहपुर परिसर में खेल कमेटी की बैठक ली और तैयारियों से संबंधी जानकारी ली। इस मौके खेल कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे। वहीं सप्त सिंधु परिसर देहरा से खेल कमेटी के सदस्यों ने ऑनलाइन इस बैठक में भाग लिया। इस मौके पर खेल निदेशक प्रो. सुमन शर्मा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति ने कहा कि भारतीय विश्वविद्यालय संघ की ओर से इंटर यूनिवर्सिटी पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता की मेजबानी का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता इंडोर स्टेडियम धर्मशाला में होगी। उपसमितियों के सदस्यों को जिम्मेवारियां सौंप दी गई हैं।

विज्ञापन


नौ मार्च को खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। उद्घाटन सत्र में विश्वविद्यालय प्रदेश के मुख्यमंत्री को बुलाने के लिए प्रयासरत है। विवि के कुलपति ने कहा कि संसाधानों कमी होने के बावजूद एआईयू ने बीते वर्ष दो खेल प्रतियोगिताएं करवाने की जिम्मेवारी सौंपी थी, जो सफलतापूर्वक वहन की गई। खेल निदेशक प्रो. सुमन शर्मा ने कहा कि बीते वर्ष एआईयू की ओर से दो प्रतियोगिताएं करवाने का जिम्मा मिला था। इस बार एक प्रतियोगिता की मेजबानी करने का मौका मिला है। यह प्रतियोगिता 9 से 12 मार्च तक होगी। इसमें 150 टीमें भाग लेंगी। एआईयू के तहत सभी पंजीकृत शिक्षण संस्थानों को विश्वविद्यालय की ओर से निमंत्रण भेजा गया है। इंटर यूनिवर्सिटी महिला पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 1,200 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता के लिए 90 संस्थानों ने पंजीकरण करवा लिया है। सीनियर वर्ग में महिला 47 किलोग्राम वर्ग, 52 किलोग्राम वर्ग, 57 किलोग्राम वर्ग, 63 किलोग्राम वर्ग, 69 किलोग्राम वर्ग, 76 किलोग्राम वर्ग, 84 किलोग्राम वर्ग और 84 प्लस किलोग्राम वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। एक टीम में आठ खिलाड़ियों से साथ कोच और मैनेजर साथ रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed