इस दिन से होगी इंटर यूनिवर्सिटी कोर्फबाल प्रतियोगिता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय बोर्ड ऑफ स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एजूकेशन के सौजन्य से अंतर विश्वविद्यालय कोर्फबाल प्रतियोगिता महाराष्ट्र के पुणे में स्थित टीसी कॉलेज बारामती में होगी। प्रतियोगिता में देशभर के करीब 77 विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी भाग लेंगे।
प्रदेश कोर्फबाल संघ ने प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम भेजने की सरकार से मांग की है। यह प्रतियोगिता पांच से दस जनवरी 2019 तक होगी। इसमें सरकारी और मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी भाग लेंगे।
अखिल भारतीय बोर्ड ऑफ स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एजूकेशन के निदेशक डॉ. दीपक बी माने ने कहा कि अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में करीब 800 खिलाड़ी और अधिकारी भाग लेंगे।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों को अपना नाम पंजीकरण तीन दिसंबर तक करवाना होगा। पांच दिसंबर तक टीमों के नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा। उधर, हिमाचल प्रदेश कोर्फबाल महासंघ के महासचिव बंशीराम सुमन ने कहा कि पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के महाविद्यालयों में कोर्फबाल खेल की प्रतियोगिताएं हो रही हैं, लेकिन प्रदेश में कोर्फबाल खेल शुरू नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के कॉलेजों में कोर्फबाल खेल के सैकड़ों खिलाड़ी उच्च शिक्षा ग्रहण कर रह हैं। ये खिलाड़ी प्रदेश को गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल व कांस्य मेडल राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से दिला चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज से मांग की है कि पुणे में होने वाली अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए प्रदेश विश्वविद्यालय की टीम भी भेजी जाए।