फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Inter University Kho-Kho Competition: Mumbai won the trophy by defeating Savitribai Phule University

अंतर विश्वविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता: सावित्रीबाई फुले विवि को हराकर मुंबई ने ट्रॉफी पर किया कब्जा

Wed, 30 Mar 2022 07:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Mar 2022 07:45 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय ने एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज नई दिल्ली के तत्वावधान साई स्टेडियम में यह प्रतियोगिता करवाई। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुख्यातिथि थे। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में उपस्थित हुए। 

विज्ञापन
Inter University Kho-Kho Competition: Mumbai won the trophy by defeating Savitribai Phule University
अंतर विश्वविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता - फोटो : संवाद

विस्तार

खेल नगरी धर्मशाला में आयोजित चार दिवसीय अंतर विश्वविद्यालय क्षेत्रीय पुरुष खो-खो प्रतियोगिता मुंबई विवि ने जीत ली है। प्रतियोगिता के आखिरी दिन फाइनल मुकाबला मुंबई विवि और सावित्रीबाई फुले विवि पुणे के बीच में खेला गया। मुंबई ने 18-12 से मैच जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय ने एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज नई दिल्ली के तत्वावधान साई स्टेडियम में यह प्रतियोगिता करवाई। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुख्यातिथि थे। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में उपस्थित हुए। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर, विधायक विशाल नैहरिया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विवि के कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीम को मेडल देकर सम्मानित किया। विजेता मुंबई विवि की टीम को स्वर्ण और उपविजेता सावित्रीबाई फुले विवि पुणे की टीम को रजत पदक दिया गया। शिवाजी विवि कोल्हापुर और दावणगेरे विवि ने तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक हासिल किया। 27 मार्च से शुरू हुई प्रतियोगिता में चार जोन की 16 टीमों के बीच मुकाबले खेले गए। मैच के निर्णायक मंडल में सुखदीप सिंह ने रेफरी, अमरीक सिंह और विजय कुमार ने अंपायर, अनिल शर्मा ने टाइम कीपर तथा सुरेंद्र सिंह व विमला देवी में स्कोरर की भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed