{"_id":"6964f6172b747e39e9091895","slug":"inter-state-smuggler-arrested-20880-grams-of-drugs-recovered-from-the-accused-shimla-news-c-19-sml1002-661622-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, आरोपी \nसे 20.880 ग्राम चिट्टा किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, आरोपी से 20.880 ग्राम चिट्टा किया बरामद
विज्ञापन
एसआईयू की टीम ने राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र से दबोचा, फिरोजपुर से शिमला देने आया था नशे की आपूर्ति
दिल्ली नंबर की गाड़ी को भी कब्जे में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। संजौली में एसआईयू (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट) की टीम ने अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अर्शदीप सिंह निवासी गुरु हरसहाय जिला फिरोजपुर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली नंबर की गाड़ी को भी कब्जे में लिया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मामला रविवार रात करीब 11:00 बजे का है जब एसआईयू की टीम एएसआई पुनीत की अगुवाई में क्षेत्र में नियमित गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक दिल्ली नंबर की गाड़ी में चिट्टे की तस्करी हो रही है। इस आधार पर पुलिस की टीम संजौली पहुंची। इस दौरान पुलिस ने गाड़ी चालक को रुकने का इशारा किया तो उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए भागने की कोशिश की लेकिन थोड़ी दूरी पर ही पुलिस की टीम ने उसे दबोच लिया।
पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद जब गाड़ी की तलाशी ली तो डैशबोर्ड से 20.880 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत केस दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है जबकि दिल्ली नंबर की गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी पंजाब के फिरोजपुर से चिट्टा लेकर शिमला आया था। पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी है कि आरोपी किसे चिट्टे की आपूर्ति देने आया था। पुलिस के मुताबिक आने वाले दिनों में इस मामले में कई और गिरफ्तारियां भी हो सकती है।
विज्ञापन
पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्रों से हो रही है तस्करी
शिमला में पंजाब के पाकिस्तान की सीमा से सटे क्षेत्रों से बड़े पैमाने पर चिट्टे की तस्करी को रही है। इससे पहले भी पुलिस फिरोजपुर, तरनतारन और लुधियाना समेत कई क्षेत्रों से नशे के सप्लायरों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है। इसमें कई अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर भी शामिल है। इसके साथ नशा तस्करी के कई मामलों में पंजाब से तार जुड़ चुके हैं। वहीं बड़ी संख्या में युवा चंडीगढ़ समेत पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से चिट्टे की तस्करी करते हुए शिमला में पकड़े जा चुके हैं। यही वजह है कि शोघी क्षेत्र में पुलिस नियमित रूप से दूसरे राज्यों से आने वाली बसों और वाहनों की तलाशी करती है।
12 दिन में 19 केस दर्ज, 31 आरोपी धरे
शिमला पुलिस ने नए साल में चिट्टा तस्करों का नेटवर्क तोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया है। महज 12 दिन में पुलिस की टीमों ने एनडीपीएस के 19 केस दर्ज किए हैं। इसमें पुलिस ने 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें दूसरे राज्यों के युवक भी शामिल हैं। इसमें ज्यादातर मामलों की जांच में नशे की सप्लाई पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से लाने की बात सामने आई है।
कोट
शिमला पुलिस ने अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 20.880 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस मामले के हर पहलू की छानबीन कर रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में कई और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस नशा तस्करों का नेटवर्क तोड़ने के लिए कड़ी कार्रवाई कर रही है।
-संजीव कुमार गांधी, एसएसपी शिमला