फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Inter College Volleyball Competition: Sanjauli College won the Volleyball title by defeating Una

Volleyball Competition: ऊना को हराकर संजौली कॉलेज ने जीता वॉलीबाल का खिताब

Tue, 18 Oct 2022 08:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Oct 2022 08:35 PM IST
सार

पीजी कॉलेज रामपुर में पुरुष वर्ग की इंटर कॉलेज वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब संजौली कॉलेज ने अपने नाम कर लिया। ऊना महाविद्यालय दूसरे, जबकि कुल्लू को तीसरा स्थान मिला।

विज्ञापन
Inter College Volleyball Competition: Sanjauli College won the Volleyball title by defeating Una
संजौली कॉलेज ने जीता वॉलीबाल का खिताब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पीजी कॉलेज रामपुर में पुरुष वर्ग की इंटर कॉलेज वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब संजौली कॉलेज ने अपने नाम कर लिया। ऊना महाविद्यालय दूसरे, जबकि कुल्लू को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 46 कॉलेजों के 560 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समापन पर उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि सभी युवाओं को खेल को अपने जीवन में अनिवार्य रूप से अपनाना चाहिए। खेल सभी के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। प्राचार्य प्रो. पीसीआर नेगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन पहला सेमीफाइनल मुकाबला कुल्लू और संजौली के बीच हुआ। इसमें संजौली महाविद्यालय की टीम विजयी रही। 

विज्ञापन


दूसरा मुकाबला ऊना और दौलतपुर चौक महाविद्यालय के बीच हुआ। इसमें ऊना की टीम ने बाजी मारी। फाइनल मुकाबला ऊना और संजौली के बीच हुआ। इसमें संजौली ने ऊना को हराकर खिताब जीता। समापन अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने किन्नौरी नृत्य भी पेश किया गया। विजेता और उपविजेता टीम के प्रतिभागियों को उपायुक्त आदित्य नेगी ने ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आयोजक सचिव प्रो. तेंजिन नेगी ने मुख्य अतिथि, पर्यवेक्षक, खेल अधिकारियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। समापन अवसर पर संजौली कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीबी मेहता विशेष रुप से उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed