{"_id":"5bb0cab3867a557f685fb548","slug":"inter-college-volleyball-championship-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगिंद्रनगर में 26 महाविद्यालयों की इंटर कॉलेज वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगिंद्रनगर में 26 महाविद्यालयों की इंटर कॉलेज वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी)
Updated Mon, 01 Oct 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विश्वविद्यालय की 44वीं अंतर महाविद्यालय महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता रविवार को जोगिंद्रनगर राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय में शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्थानीय विधायक प्रकाश राणा ने किया। तीन दिन तक चलने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 26 कॉलेजों के 266 खिलाड़ी भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
विधायक ने प्रतियोगिता आयोजन के बेहतर इंतजामों पर आयोजकों की पीठ थपथपाई और विधायक निधि से 21 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर केंद्रीय छात्र परिषद की नवनियुक्त अध्यक्ष भारती, उपाध्यक्ष सोनाली नायक सहित ओल्ड स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष शशि धरवाल, जिला परिषद सदस्य संजीव शर्मा और प्रो. अमिता सिपहिया, प्रो. मंजू बाला, दीप्ति कौशल, डा. रविन्द्र कुमार, ज्ञान शर्मा, प्रो. बिंदु भारद्वाज आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन