फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Inter College Boxing Competition: Overall trophy title for Sundernagar, Rampur runner-up

इंटर कॉलेज बॉक्सिंग प्रतियोगिता: सुंदरनगर को ओवरऑल ट्रॉफी का खिताब, रामपुर उपविजेता

Wed, 08 Dec 2021 06:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Dec 2021 06:48 PM IST
सार

शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में प्रतियोगिता के समापन समारोह में आरकेएमवी प्राचार्य डॉ. नवेंदु शर्मा ने विजेता बॉक्सरों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। फाइनल मुकाबलों की विजेता रही खिलाड़ियों का ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। प्रतियोगिता 17 दिसंबर से शुरू होगी, तब तक खिलाड़ियों को खेल परिसर में ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Inter College Boxing Competition: Overall trophy title for Sundernagar, Rampur runner-up
विजेता टीम के साथ मुख्यातिथि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंटर कॉलेज महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता के हुए फाइनल मुकाबलों के बाद एमएलएसएम सुंदरनगर कॉलेज ने ओवरऑल विजेता की ट्रॉफी जीती। पीजी कॉलेज रामुपर की टीम दूसरे स्थान पर रही। शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में प्रतियोगिता के समापन समारोह में आरकेएमवी प्राचार्य डॉ. नवेंदु शर्मा ने विजेता बॉक्सरों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। फाइनल मुकाबलों की विजेता रही खिलाड़ियों का ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। प्रतियोगिता 17 दिसंबर से शुरू होगी, तब तक खिलाड़ियों को खेल परिसर में ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

विज्ञापन


प्रतियोगिता में बुधवार को 48 किलो के फाइनल मुकाबले में एमएलएसएम सुंदरनगर की नेहा ने गोल्ड मेडल जीता। 50 किलो में रिकांगपिओ की माया विजेता रही। 52 किलो के फाइनल में पीजी कॉलेज रामपुर की ईशा ठाकुर ने बाजी मारी। 54 किलो के फाइनल में एमएलएसएम सुंदरनगर की दीपिका जमवाल विजेता रही। 57 किलो के फाइनल में रिकांगपिओ की विनाक्षी विजेता रही। 60 किलोग्राम में मंडी की डिंपल उपाध्याय, 63 किलो  में दीपिका विजेता घोषित की गई। 66 किलो में पीजी कॉलेज रामपुर की रेखा विजेता रही।
विज्ञापन


70 किलो फाइनल में संजौली कॉलेज की एरिका शेखर विजेता रही। 75 किलो के फाइनल में श्वेतिमा ठाकुर विजेता रही। महिला बॉक्सिंग के 81 किलो फाइनल में एमएलएसएम की दिव्या जबकि 81 किलो से अधिक भार वर्ग के हुए फाइनल में कुल्लू कॉलेज की रितिका विजेता रही। समापन समारोह में आयोजन सचिव विक्रांत गौतम, आरकेएमवी के उपप्रचार्य डॉ. गोपाल चौहान, बधु नेगी, प्रदेश बॉक्सिंग संघ के सचिव  सुरेंद्र शांडिल भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed