फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   intense cold wave in recorded in himachal

कड़ाके की ठंड से कांपा हिमाचल, दो दिन तक बर्फबारी के आसार

Mon, 29 Jan 2018 09:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Mon, 29 Jan 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
intense cold wave in recorded in himachal

बीते दिनों चोटियों पर बर्फबारी और कोहरे के चलते हिमाचल के मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा का न्यूनतम तापमान शिमला से भी कम हो गया है। 

विज्ञापन


निचले इलाकों में धुंध पड़ रही है जबकि शिमला समेत कई पहाड़ी क्षेत्रों में धूप खिल रही है। नाहन को छोड़कर शिमला का न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे अधिक है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार और मंगलवार को सूबे के मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश के आसार जताए हैं।

विज्ञापन

इन शहरों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज

intense cold wave in recorded in himachal

रविवार को ऊना का न्यूनतम तापमान 5 से लुढ़ककर 2.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। बिलासपुर का न्यूनतम पारा 2.3, हमीरपुर का 2.2 और कांगड़ा का 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि शिमला का न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा। 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार सोमवार और मंगलवार को प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। 31 जनवरी से 3 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा और धूप खिलेगी। 

विज्ञापन

ये रहा प्रमुख शहरों का न्यूनतम पारा 

intense cold wave in recorded in himachal

न्यूनतम पारा 
केलांग        -8 
कल्पा        -4.6
मनाली        -2.2
भुंतर           0.0
कुफरी        0.1 
सुंदरनगर      0.2
धर्मशाला     4.4
सोलन         2.0
मंडी           2.3 
चंबा          1.3 
शिमला      4.1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed