फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   insurance cover for apple crop in himachal.

अब सेब का होगा बीमा, बागवानों के मिलेगा पैसा

Wed, 25 Mar 2015 11:15 AM IST
Updated Wed, 25 Mar 2015 11:15 AM IST
विज्ञापन
insurance cover for apple crop in himachal.

हिमाचल के हजारों सेब उत्पादकों के लिए बड़ी खबर है। राज्य के तीन जिलों के क्षेत्रों के सेब उत्पादकों की फसल को राज्य सरकार ने बीमा योजना में लाया है। अब इन क्षेत्रों में बागवानों को एंटी हेल गन की बाट जोहने की जरूरत भी नहीं रहेगी।

विज्ञापन


सरकार ने शिमला, कुल्लू और मंडी में सेब की फसल को ओलावृष्टि से हुई क्षति की भरपाई के लिए 2014-15 के लिए फसल बीमा योजना आरंभ दी है। राज्य सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है।
विज्ञापन


जिला शिमला के रामपुर, ननखड़ी, नारकंडा, मशोबरा और बसंतपुर के सेब बागवानों को फसल बीमा का लाभ मिलेगा। ठियोग, जुब्बल-कोटखाई, चौपाल चिड़गांव और रोहड़ू के बागवान भी सेब की फसल की बीमा कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनको भी मिलेगा फायदा

insurance cover for apple crop in himachal.

इसी तरह कुल्लू के नग्गर, आनी, बंजार, निरमंड और कुल्लू के सेब उत्पादकों को यह बीमा फायदा होगा। मंडी जिले के करसोग और जंजैहली के बागवान भी लाभ लेंगे। अभी तक इन इलाकों में बाढ़ से नुकसान पर ही बीमा होता था।

राज्य सरकार ने जारी किए आदेश, एजेंसियों को सूचीबद्ध भी कर दिया है। इन क्षेत्रों के बागवानों को पचास फीसदी प्रीमियम भरना होगा। केंद्र और राज्य सरकार शेष पचास फीसदी प्रीमियम देगी। लोन वाले बागवानों को बीमा 10 अप्रैल से 30 जून कर करना है। बागवानी विभाग के एसएमएस एमएम चौहान ने कहा कि इस संबंध में सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।

यह है प्रीमियम राशि
पांच से दस साल के पेड़ों का प्रीमियम 13.80 रुपये रहेगा। इसमें से पचास फीसदी प्रीमियम राशि यानी 6.90 रुपये बागवान को देने होंगे। शेष पचास फीसदी राशि बराबर हिस्से में केंद्र तथा राज्य सरकार वहन करेगी। इसी तरह से 15 से 40 साल से पेड़ के बीमा की प्रीमियम राशि 27.60 रुपये रहेगी। बागवानों को प्रीमियम 13.80 रुपये देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed