फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Instructions to teachers to implement dress code voluntarily in govt schools

Himachal: शिक्षकों को सरकारी स्कूलों में स्वैच्छिक तौर पर ड्रेस कोड लागू करने के निर्देश

Tue, 11 Mar 2025 10:08 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Mar 2025 10:08 AM IST
सार

 सरकारी स्कूलों में शिक्षकों को स्वैच्छिक तौर पर ड्रेस कोड लागू करने के निर्देश जारी किए गए हैं। नए शैक्षणिक सत्र से सभी स्कूलों के लिए यह नए दिशा-निर्देश जारी हुए हैं।

विज्ञापन
Instructions to teachers to implement dress code voluntarily in govt schools
शिक्षा सचिव राकेश कंवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों को स्वैच्छिक तौर पर ड्रेस कोड लागू करने के निर्देश जारी किए गए हैं। नए शैक्षणिक सत्र से सभी स्कूलों के लिए यह नए दिशा-निर्देश जारी हुए हैं। प्रदेश के कुछ स्कूलों ने अपने स्तर पर शिक्षकों के लिए कोड तय किया है। शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए शिक्षक रोल मॉडल होते हैं। शिक्षकों की ड्रेस और व्यवहार का स्कूली बच्चों पर सीधा असर पड़ता है। जिन स्कूलों में ड्रेस कोड लागू हुए हैं, वहां बदलाव देखा गया है।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी स्कूलों के शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड शुरू करना अनिवार्य नहीं किया गया है। जो स्कूल इन्हें अपनाना चाहता है, वह नए सत्र से शुरुआत कर सकता है। योजना के तहत शिक्षकों के लिए फॉर्मल ड्रेस और शिक्षिकाओं के लिए साड़ी या साधारण सूट-सलवार का ड्रेस कोड तय किया गया है। देश के कई राज्यों में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू है। उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शिक्षकों को विद्यार्थी अपना रोल मॉडल मानते हैं। बच्चे शिक्षकों को देखकर अपना व्यवहार बनाते हैं। ऐसे में शिक्षकों पर बड़ी जिम्मेवारी है कि बच्चों को सही दिशा में आगे बढ़ाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed