फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Instructions issued to keep educational institutions closed till 25 november in Himachal

हिमाचल में 25 तक शैक्षणिक संस्थान बंद रखने के निर्देश जारी

Wed, 11 Nov 2020 06:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 Nov 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
Instructions issued to keep educational institutions closed till 25 november in Himachal
विद्यार्थी- सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

 मंत्रिमंडल की बैठक में हुए शैक्षणिक संस्थानों को 25 नवंबर तक बंद रखने के बुधवार को लिखित निर्देश जारी हो गए। शिक्षा सचिव की ओर से जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश में सभी स्कूल, डिग्री कॉलेज, कोचिंग संस्थान, पालीटेक्निक कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज और आईटीआई में 25 तक विशेष अवकाश रहेगा। इस दौरान विद्यार्थियों सहित सभी शिक्षकों और गैर शिक्षकों को भी अवकाश रहेगा।

विज्ञापन

विवि ने घोषित नहीं किया अवकाश

 प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए 11 से 25 नवंबर तक विशेष अवकाश घोषित किया है, लेकिन प्रदेश विवि ने बुधवार देर शाम तक इसकी घोषणा नहीं की। बुधवार को सभी विभागों और शाखाओं में शिक्षक, गैर शिक्षक और अधिकारी रोज की तरह उपस्थित रहे।

सरकार ने भी विवि को एक स्वायत्त संस्थान मानते हुए अवकाश घोषित करने न करने का फैसला विवि प्रशासन पर छोड़ दिया है। विवि यूजीसी के दिशा-निर्देशों के मुताबिक ही संचालित किया जाता है। हालांकि, विवि ने छात्रों के लिए विभागों को अभी तक नहीं खोला है। शिक्षक, गैर शिक्षक कर्मी और अधिकारी नियमित रूप से आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed