फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Instructions given to make Him bus pass, arrangements not complete, students upset

Shimla News: हिम बस पास बनवाने के दे दिए निर्देश, व्यवस्था पूरी नहीं, छात्र परेशान

Thu, 09 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Instructions given to make Him bus pass, arrangements not complete, students upset
जिले के कई सरकारी स्कूल एचआरटीसी की ऑनलाइन लिस्ट में शामिल नहीं होने से दिक्कत
विज्ञापन

बस स्टॉप भी पूरे नहीं होने से हो रही है दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने सभी श्रेणी के रियायती पास या निशुल्क यात्रा की सुविधा जारी रखने के लिए हिम बस पास बनवाने की शर्त को लागू कर दिया है। कुछ सरकारी स्कूल एचआरटीसी की बनाई लिस्ट में शामिल नहीं हैं। ऐसे में इन स्कूलों के बच्चों के हिम बस पास नहीं बन रहे। इन स्कूलों के बच्चों के ऑनलाइन आवेदन भी स्वीकार नहीं हो रहे हैं।

राजधानी शिमला के साइबर कैफे में हिम बस पास बनवाने के लिए आने वाले स्कूली छात्रों को अपने स्कूल के नाम ऑनलाइन सूची में नहीं मिल रहे। ऐसे में पास बनवाने के लिए उन्हें एचआरटीसी के आईटी सेल में संपर्क करना पड़ रहा या अभिभावक और विद्यार्थी स्वयं पुराना बस अड्डे में जाकर स्कूलों को सूची में शामिल करवाने का आग्रह करना पड़ता है। साइबर कैफे टुटू के संचालक ललित शर्मा ने माना कि उनके पास रोज ऐसे स्कूली बच्चे आ रहे हैं, जिनके स्कूलों के नाम ही एचआरटीसी की ऑनलाइन लिस्ट में नहीं हैं। इस कारण छात्र एक बार में बस पास नहीं बनवा पा रहे है, उन्हें पहले स्कूल का नाम लिस्ट में शामिल करवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कैफे संचालक मदन शर्मा ने माना कि एचआरटीसी की स्कूलों की लिस्ट में कई स्कूल शामिल नहीं हैं। इसके अलावा ऑनलाइन बस पास के लिए जो रूट दिए हैं, उनमें सभी स्कूलों के नाम न होने के साथ बस रूट में आने वाले सभी बस स्टॉप और दो से तीन सड़कों के जंक्शन प्वाइंट के नाम भी पूरे नहीं हैं। इस कारण छात्रों को बस स्टॉप चयन करने में भी दिक्कत आ रही है, जब तक बस स्टॉप चयन नहीं करेंगे तब तक हिम बस पास बनाने की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईकार्ड अपलोड करने की शर्त से दिक्कत
सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को हिम बस पास बनवाने के लिए ऑनलाइन अपने स्कूल से जारी आईकार्ड की फोटो कॉपी अपलोड करने की अनिवार्य शर्त के कारण भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इन दिनों स्कूलों में चल रही जमा एक और जमा दो, दसवीं कक्षा की प्रवेश प्रक्रिया में विद्यार्थियों को अभी आईकार्ड यदि जारी नहीं हुए हैं। इस कारण बच्चे ऑनलाइन पास बनाने के लिए आवेदन भी नहीं कर पा रहे। ऐसे में छात्रों को बार-बार साइबर कैफे के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article