फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Instructions for strict action against teachers involved in misbehaving with girl students

छात्राओं से दुर्व्यवहार में शामिल शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Mon, 12 Jul 2021 09:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 12 Jul 2021 09:04 PM IST
सार

सीएम जयराम ने कहा कि सक्षम गुड़िया बोर्ड का गठन वर्ष 2018 में महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तीकरण के लिए सुरक्षा से संबंधित अधिनियमों, नियमों, पुलिस और कार्यक्रमों की सिफारिशों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।

विज्ञापन
Instructions for strict action against teachers involved in misbehaving with girl students
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार में शामिल शिक्षकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सक्षम गुड़िया बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सक्षम गुड़िया बोर्ड का गठन वर्ष 2018 में महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तीकरण के लिए सुरक्षा से संबंधित अधिनियमों, नियमों, पुलिस और कार्यक्रमों की सिफारिशों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है। बोर्ड का उद्देश्य प्रदेश में लड़कियों के उत्थान और सशक्तीकरण के लिए विभिन्न विभागों की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा करना भी है। बोर्ड लड़कियों के स्वास्थ्य और पोषण संबंधी पहलुओं में गुणात्मक सुधार के लिए सिफारिशें करने की भी परिकल्पना करता है।
विज्ञापन


गुड़िया हेल्पलाइन में 6400 शिकायतें मिलीं 
मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता संभालने के बाद वर्तमान सरकार ने गुड़िया हेल्पलाइन की शुरुआत की। इस पर लगभग 6400 शिकायतें मिली हैं। बोर्ड को महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों के संबंध में अपने सुझाव देने के लिए आगे आना चाहिए। महिलाओं और लड़कियों के उत्थान के लिए शुरू की योजनाओं की निगरानी के लिए बोर्ड को नियमित बैठकें करवाई जानी चाहिए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी, महिला एवं बाल विकास की निदेशक राखिल काहलों, डीजीपी संजय कुंडू समेत कई अधिकारी बैठक में मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed