फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Install solar power plant and earn profit: Anurag

सौर ऊर्जा संयंत्र लगा कमाएं लाभ : अनुराग

Mon, 25 Aug 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Install solar power plant and earn profit: Anurag
बल्देया स्कूल में जागरुकता कार्यक्रम
विज्ञापन


आईएसआई प्रमाणित बिजली तारों का करें इस्तेमाल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राज्य विद्युत बोर्ड ने सोमवार को जिला शिमला के विद्युत मंडल-एक के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बल्देयां में जागरुकता बैठक का आयोजन किया।

बोर्ड के सलाहकार अनुराग पराशर ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और विद्युत बचत के बारे में जानकारी दी। हिमाचल को हरित ऊर्जा राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना बड़ा कदम साबित होगी। इस योजना से संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली और अतिरिक्त आय का लाभ मिल रहा है। सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए प्रथम प्रक्रिया में (pmsuryaghar.gov.in) पर आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बरसात और शुष्क मौसम में बिजली रिसाव का खतरा बना रहता है। इसको देखते हुए लोगों को बिजली से संबंधित संयंत्रों का सावधानी से इस्तेमाल करना चाहिए। घरों में वायरिंग कुशल अभियंता से ही करवानी चाहिए और आईएसआई प्रमाणित विद्युत तारों तथा सामग्री का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने टीवी, फ्रिज, गीजर और लाइटों इत्यादि अन्य बिजली उपकरणों का प्रयोग आवश्यकता के अनुसार ही इस्तेमाल करने की सलाह दी। कार्यक्रम में उन्होंने नए विद्युत कनेक्शन जारी करने, अतिरिक्त विद्युत भार, अस्थायी विद्युत कनेक्शन, विद्युत मीटर के स्थानानतरण, विद्युत बिलों के भुगतान के लिए ऑनलाइन और अन्य सुविधाओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि विद्युत आपूर्ति में किसी तरह की रुकावट आने पर बोर्ड के टोल फ्री नंबर 1800-180-8060 या 1912 पर भी सूचित किया जा सकता है। विद्यालय के प्रिंसिपल पवन कुमार वर्मा ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए बिजली बोर्ड का धन्यवाद किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक, बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता इंजीनियर ओम प्रकाश शर्मा सहित तकनीकी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article