फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   inspector on retirement will not become SHO in hp police.

रिटायरमेंट के करीब दारोगाओं को झटका, नहीं मिलेगी थानेदारी

Tue, 26 Jan 2016 10:08 AM IST
Updated Tue, 26 Jan 2016 10:08 AM IST
विज्ञापन
inspector on retirement will not become SHO in hp police.

रिटायर के करीब पहुंचे दरोगाओं को हिमाचल पुलिस अब थानेदारी नहीं करने देगी। पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने इस संबंध में एक ड्राफ्ट तैयार कर पुलिस महानिदेशक को भेजा है। डीजीपी की मंजूरी मिलने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


नियम लागू होने के बाद रिटायरमेंट होने से दो साल पहले तक के सभी दारोगाओं और कोतवालों से चार्ज वापस ले लिया जाएगा। इनकी जगह नए दरोगा और कोतवालों को जिम्मेदारी दी जाएगी। मुख्यालय ने यह फैसला बीते कुछ समय में नौकरी के आखिरी दिनों में थानेदारी के दौरान गड़बड़ी करने के कई मामले सामने आने के बाद लिया है।

विज्ञापन

थानेदारी छीनने के पीछे ये भी है कारण

inspector on retirement will not become SHO in hp police.

हालांकि अधिकारियों का कहना है कि नौकरी के आखिरी दिनों में रिटायरमेंट के नजदीक पहुंच चुके पुलिस कर्मी शारीरिक रूप से उतने दक्ष नहीं रह जाते जितना एक कोतवाल या थाना प्रभारी को होना चाहिए। इसलिए ऐसे पुलिस कर्मियों को अब फील्ड के बजाय आफिसों में तैनाती दी जाएगी।

हालांकि रिटायर होने में दो साल बचे होने पर उन्हें गृह जनपद में नियुक्ति दी जा सकेगी। एडीजी पुलिस मुख्यालय एपी सिद्दीकी ने प्रपोजल भेजने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिनमें जिम्मेदार अफसर अपने निजी स्वार्थ के लिए जिम्मेदारियों से मुंह मोड़कर नियम के विपरीत काम करने लगते हैं। ऐसे में अब उनकी जगह नये युवाओं को नियुक्ति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed