फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Information on agriculture was given to women in Mashobra

Shimla News: मशोबरा में महिलाओं को दी कृषि की जानकारी

Thu, 15 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Information on agriculture was given to women in Mashobra
शिमला। महिला किसान दिवस पर जिले के मशोबरा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 150 से अधिक महिला किसानों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कृषि क्षेत्र में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका, उनके योगदान तथा आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि तकनीकों के प्रसार में उनकी भागीदारी पर चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि प्रशिक्षण एवं विस्तार संस्थान के निदेशक डॉ. संतोष गुप्ता ने की। उन्होंने कृषि क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए कृषि विकास, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान कृषि वैज्ञानिकों डॉ. उपेंद्र शर्मा और डॉ. संगीता ने महिला किसानों को प्राकृतिक खेती की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, मशोबरा के सहनिदेशक डॉ. दिनेश ठाकुर, परियोजना निदेशक (आतमा) शिमला डॉ. देवी चंद कश्यप, परियोजना उपनिदेशक (आतमा) डॉ. अनिल ठाकुर सहित आतमा परियोजना के सभी अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article