Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Information about choosing a career given in Kotshera Mahavidyalaya

Shimla News: कोटशेरा महाविद्यालय में दी कॅरिअर चुनने की जानकारी

Wed, 09 Jul 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Information about choosing a career given in Kotshera Mahavidyalaya
किताबों के साथ व्यावहारिक ज्ञान जरूरी
विज्ञापन

भावनात्मक संतुलन और सामाजिक कौशल भी आवश्यक
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजीव गांधी महाविद्यालय कोटशेरा में नए शैक्षणिक सत्र के शुरू होने के साथ ही छात्र-छात्राओं को सही कॅरिअर चुनने के लिए मार्गदर्शन और जीवन कौशल का विशेष सत्र आयोजित किया गया।

कॉलेज के कॅरिअर मार्गदर्शन एवं परामर्श प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित इस सत्र का शुभारंभ काॅलेज प्राचार्य डाॅ. गोपाल चौहान ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि सिर्फ डिग्री हासिल करना और किताबी ज्ञान प्राप्त करना प्रतिस्पर्धा के इस दौर में पर्याप्त नहीं है। जीवन में सफलता पाने के लिए व्यावहारिक ज्ञान, भावनात्मक संतुलन और सामाजिक कौशल भी आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि नियमित रूप से आत्म विश्लेषण करते रहें और अपने अंदर की क्षमताओं को पहचानें। कॉलेज की पढ़ाई का मकसद छात्रों को डिग्री प्रदान करने के साथ ही उन्हें एक आदर्श जिम्मेदार नागरिक के रूप में हर तरह की चुनौतियों के लिए तैयार करना होता है। अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. राकेश शर्मा ने जीवन कौशल : सफलता की कुंजी विषय पर व्याख्यान दिया। डॉ. स्नेह और अधिष्ठाता डॉ. पीडी कौशल ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article