फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Inflow of apples decreased by 30 percent in Kullu mandis, prices fell by up to Rs 300 a box in Solan

कुल्लू की मंडियों में 30 फीसदी कम हुई सेब की आमद, सोलन में 300 रुपये पेटी तक गिरे दाम

Thu, 26 Aug 2021 10:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू/सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू/सोलन Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 Aug 2021 10:35 PM IST
सार

 देशभर की बड़ी मंडियों में सेब की मांग एकाएक कम होने का असर बागवानों पर पड़ा है। भुंतर सब्जी मंडी में पिछले सप्ताह 17 अगस्त को सेब के पांच हजार बॉक्स आए। 18 अगस्त को यही क्रम रहा।

विज्ञापन
Inflow of apples decreased by 30 percent in Kullu mandis, prices fell by up to Rs 300 a box in Solan
सोलन और कुल्लू मंडी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेब के दाम गिरने के बाद बागवानों ने तुड़ान रोक दिया है। मंडियों में सेब की आमद कम हो गई है। गुरुवार को भी सेब के दामों में गिरावट जारी है। बागवानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। कुल्लू जिले में एक सप्ताह में ही सेब की आमद में 30 फीसदी तक कमी आई है। दो दिन में सेब के दाम 10 रुपये तक गिर गए हैं। अब रॉयल सेब 50 रुपये प्रतिकिलो रह गया है। यह दिन पहले 60 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा था। छोटे साइज का सेब तो 30 रुपये में बिक रहा है। उधर, गुरुवार को भी सोलन की मंडियों में सेब 300 से 1700 रुपये तक बिका है।

विज्ञापन


पिछले वर्ष एक बॉक्स 500 से 2500 रुपये तक बिका था। औसतन 300 रुपये प्रति पेटी की गिरावट आई है। हालांकि, वीरवार को दामों और आमद पर कोई ज्यादा असर नहीं पड़ा। देशभर की बड़ी मंडियों में सेब की मांग एकाएक कम होने का असर बागवानों पर पड़ा है। भुंतर सब्जी मंडी में पिछले सप्ताह 17 अगस्त को सेब के पांच हजार बॉक्स आए। 18 अगस्त को यही क्रम रहा। 24 अगस्त को भुंतर सब्जी मंडी में सेब के महज दो हजार बॉक्स ही आए। वीरवार को यह संख्या चार हजार तक पहुंच पाई।
विज्ञापन


बंदरोल सब्जी मंडी, बंजार सहित अन्य सब्जी मंडियों में भी सेब की आमद में कमी आई है। कुल्लू की सब्जी मंडी में अभी तक महज 884 सेब बॉक्स ही आए हैं। जिला कुल्लू की सब्जी मंडी शाट, पतलीकूहल, कुल्लू, मनाली की चौरीबिहाल, निरमंड, आनी की खेगसू, भुंतर, बंदरोल में अब तक सेब के सात लाख 83 हजार 915 सेब बॉक्स आए हैं। एपीएससी कुल्लू व लाहौल-स्पीति के सचिव सुशील गुलेरिया ने कहा कि पिछले दिनों रक्षाबंधन व बारिश के चलते सेब की आमद में कमी आई थी, लेकिन सीजन रफ्तार पकड़ चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलन और परवाणू में अब तक दो करोड़ का सेब कारोबार
सोलन और परवाणू सेब मंडी में पिछले वर्ष पूरे सीजन में 17 लाख 79 हजार 906 और अगस्त तक नौ लाख सेब के बॉक्स पहुंचे थे। इस वर्ष 26 अगस्त तक दोनों मंडियों में 11 लाख 67 हजार 84 बॉक्स सेब पहुंचा है, लेकिन बागवानों को उचित दाम नहीं मिल रहे हैं। कृषि उपज मंडी समिति सोलन के सचिव रविंद्र शर्मा ने कहा कि सोलन व परवाणू में अब तक करीब दो अरब का कारोबार हो चुका है। प्रतिदिन सोलन और परवाणू सेब मंडी में 25 से 30 हजार बॉक्स पहुंच रहा है। फल मंडी सोलन के सेब कारोबारी सचिन मित्तल ने बताया कि वीरवार को 300 से 1700 रुपये प्रति बॉक्स तक सेब के दाम रहे। मंडी में छोटे आकार समेत दागी सेब भी पहुंच रहा है। इस कारण व्यापारी ग्रेड के हिसाब से सेब की खरीद कर रहे हैं। महाराष्ट्र, यूपी के कारोबारी ऐसे सेब की खरीद नहीं कर रहे हैं।




ठेके पर बगीचे लेने वालों को भी नुकसान
सेब के दाम गिरने से कुल्लू में बगीचे ठेके पर लेने वाले व्यापारियों को लाखों का नुकसान हुआ है। खराहल, ऊझी, पार्वती घाटी में कई स्थानीय व्यापारियों ने सेब के बगीचे बागवानों से ठेके पर लिए थे। व्यापारियों को उम्मीद थी कि इस बार सेब की बंपर फसल नहीं है। ऐसे में मंडियों में सेब के दाम अच्छे मिलेंगे। हालांकि, शुरुआती दौर में सेब 90 रुपये प्रतिकिलो तक बिका था, लेकिन अब अच्छा सेब भी सस्ते भाव में जा रहा है। फलोत्पादक मंडल कुल्लू के अध्यक्ष प्रेम शर्मा ने कहा कि कुछ बागवानों ने शुरुआत में कच्चा सेब ही मंडियों में भेजा, जिससे एकाएक मार्केट गिर गई। बागवानों को चाहिए कि वे सेब को बढि़या रंग और साइज बनने पर मंडी में भेजें। इससे बागवानों को सेब के बेहतर दाम मिलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed