फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Inflation shock before the festive season, pulses and sugar become expensive

Shimla News: त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, दालें और चीनी महंगी

Mon, 12 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Inflation shock before the festive season, pulses and sugar become expensive
दालों के दाम में 10 से 15 रुपये प्रतिकिलो तक का उछाल, राजमाह के दाम 150 से बढ़कर 170 रुपये प्रतिकिलो हुए
विज्ञापन

त्योहारी सीजन से पहले उपभोक्ताओं की बढ़ी मुश्किलें
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पहले से महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को एक और झटका लगा है। दालों के थोक और खुदरा दामों में 10 से 15 रुपये प्रतिकिलो तक की वृद्धि हुई है।

सोमवार से बाजार में नए दामों के हिसाब से दालों की बिक्री भी शुरू हो गई है। कीमतें बढ़ने से आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ना तय है। दालों के महंगे होने से अब आम लोगों की थाली पर भी इसका असर पड़ने लगा है। त्योहारी सीजन से ठीक पहले दालों के दाम बढ़ने से लोगों का बजट प्रभावित होना तय है। दिवाली, दशहरा, नवरात्र और करवाचौथ जैसे त्योहारों के लिए खर्च का हिसाब लगा रहे लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दालों के नए खुदरा दामों में राजमाह की कीमत 150 रुपये से बढ़कर 160 से 170 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गई है। अरहर दाल के दाम में 20 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और अब यह 160 रुपये प्रतिकिलो बिक रही है। मलका और रौंगी दाल के दाम में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, जिससे उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली है। अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक श्रीधर ने बताया कि दालों के थोक दाम बढ़ने के बाद खुदरा बाजार में भी 10 से 15 रुपये प्रतिकिलो तक की वृद्धि हुई है। इससे दालें महंगी हो गई हैं।
विज्ञापन


शिमला व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने कहा कि थोक दाम बढ़ने के बाद बाजार में अधिकतर दालों की कीमतों में 10 से 15 रुपये और कुछ दालों में 20 रुपये प्रतिकिलो तक की बढ़ोतरी हुई है। नए दामों पर दालों की बिक्री भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दालों के दाम में कितना हुआ इजाफा
दाल
दाम पहले दाम अब
राजमाह 150
160 से 170

माश
140
150

धुले माश
150
160

मूंग साबुत
120
128

दली मूंग
125
130

काला चना
100
110

सफेद चना
110
120 से 130

अरहर
140
160

चना दाल
100
110

मलका
100
100

रौंगी 110
110

(नोट दाम प्रतिकिलो के आधार पर हैं)

चीनी के थोक दाम 67 रुपये प्रतिकिलो
चीनी के दाम में भी तेजी देखने को मिल रही है। टुटू के थोक कारोबारी कमल ट्रेडिंग के कमलजीत वालिया ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में चीनी के थोक दाम बढ़कर 67 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्टॉक उपलब्ध है, लेकिन अधिक माल मंगवाने में जोखिम बढ़ गया है। ऐसे में कारोबारियों को सोच-समझकर कदम उठाने पड़ रहे हैं। कार्ट रोड स्थित दीपक एजेंसीज के थोक कारोबारी दीपक अग्रवाल ने बताया कि फिलहाल उनके पास चीनी का स्टॉक उपलब्ध नहीं है। दाम बढ़ने के साथ ही आपूर्ति भी कम हो रही है। वहीं खुदरा बाजार में चीनी के दाम 70 रुपये प्रति किलो तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article