फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Inflation hit: Local milk will be costlier by Rs 5 per liter in Una city, new rates will be applicable from th

महंगाई की मार: ऊना शहर में लोकल दूध पांच रुपये प्रति लीटर मिलेगा महंगा, इस दिन से लागू होंगी नई दरें

Sat, 22 Apr 2023 11:17 AM IST
Krishan Singh राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 Apr 2023 11:17 AM IST
सार

प्रदेश के ऊना शहर में आने वाले दिनों में लोकल दूध दाम पांच रुपये प्रति लीटर महंगा मिलेगा। डेयरी उत्पादों पर महंगाई की मार पड़ गई है। इसी के साथ दूध से बनने वाले उत्पादों पर भी महंगाई की मार पड़ी है।

विज्ञापन
Inflation hit: Local milk will be costlier by Rs 5 per liter in Una city, new rates will be applicable from th
दूध - फोटो : iStock

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना शहर में आने वाले दिनों में लोकल दूध दाम पांच रुपये प्रति लीटर महंगा मिलेगा। डेयरी उत्पादों पर महंगाई की मार पड़ गई है। इसी के साथ दूध से बनने वाले उत्पादों पर भी महंगाई की मार पड़ी है। पनीर के दाम प्रति किलो 20 से 30 रुपये बढ़ने के आसार हैं, जबकि दही 10 रुपये महंगा हो सकता है। डेयरी संचालक हर चीज के दाम बढ़ने का हवाला देते हुए 1 मई से नई दरें लागू करने जा रहे हैं। लोकल दूध की ऊना शहर में काफी मांग रहती है। जानकारी के अनुसार चारा और अन्य चीजों के दाम बढ़ने से स्थानीय डेयरी उत्पादों के दाम में बढ़ोतरी की जा रही है। वर्तमान में शहर में दूध 55 रुपये और 60 रुपये प्रति लीटर के हिसाब बिक रहा है। यह दूध गाय और भैंस का रहता है। डेयरी संचालक पशुपालकों से दूध लेते हैं।

विज्ञापन


पशुपालक महंगाई के इस दौर में अब रेट बढ़ा रहे हैं। ऐसे में डेयरी संचालकों के भी हाथ खड़े हो रहे हैं। डेयरी में बढ़ाए गए दामों का सीधा असर अब आम जनता की रसोई के बजट पर पड़ेगा। गृहिणी राधिका शर्मा ने बताया कि डेयरी उत्पाद के दाम बढ़ने का सीधा असर पर रसोई बजट पड़ेगा। अब दो लीटर दूध के प्रति माह बिल में 300 रुपये इजाफा हो जाएगा। बढ़ती महंगाई ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गृहिणी सीमा ने बताया कि दूध और देसी घी हर घर में इस्तेमाल किया जाता है। डेयरी उत्पादों के दामों में बढ़ोतरी होने से आम जनता पर बोझ पड़ेगा। सरकार को चाहिए कि रोजाना इस्तेमाल में होने वाली खाद्य चीजों के दामों को नियंत्रित किया जाए। बता दें कि ऊना शहर को छोड़कर हरोली, गगरेट, बंगाणा और अंब में लोकल दूध के दामों में फिलहाल कोई इजाफा नहीं हुआ है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं डेयरी मालिक
डेयरी में आने वाले ग्राहकों को 1 मई से दूध के दाम पांच रुपये प्रति लीटर बढ़ाने की जानकारी दी जा रही है। महंगाई के दौर में साल में एक बार दाम बढ़ाए जा रहे हैं। हर चीज महंगी हो रही है। इसी वजह से दूध दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं। 1 मई से नए दाम लागू किए जाएंगे।- वरुण कपिल, मालिक शर्मा मिल्क डेयरी ऊना

विज्ञापन
विज्ञापन

साल में एक बार लोकल दूध के दाम बढ़ते हैं। अभी तक दाम नहीं बढ़ाए हैं। एक-दो दिन में चर्चा कर दाम बढ़ाए जाएंगे। प्रति लीटर दूध में छह से सात रुपये तक दाम बढ़ सकते हैं। न्यूनतम पांच रुपये प्रति लीटर दूध के दाम बढ़ना तय है।-अजीत सिंह, सैणी मिल्क डेयरी नंगल रोड


शर्मा डेयरी में दूध उत्पादों के दाम
उत्पाद रेट नए रेट रुपये में
पनीर   300-330 प्रति किलो
दही   70-80 प्रति किलो
दूध   55-60 रुपये प्रति लीटर


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed