{"_id":"04a3771f24a2f37923682293a0ac377d","slug":"inflation-at-high-end-vegetables-price-on-the-edge-of-rise","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान चढ़े सब्जियों के दाम, जानिए भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान चढ़े सब्जियों के दाम, जानिए भाव
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 24 Jul 2014 04:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्जियों के बढ़ते दामों ने जहां लोगों की जेबें खाली करनी शुरू कर दी है, वहीं गृहणियों का बजट भी गड़बड़ाने लगा है। क्षेत्र में टमाटर 60 रुपए किलो बिक रहा है। वहीं खीरा चालीस रुपए किलो के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन
मंडियों में सब्जियों के खेप कम पहुंचने और मांग अधिक होने के कारण सब्जियों के दामों में वृद्धि होने लगी है, जिससे प्रत्येक सब्जी के दाम बढ़ गए हैं।
बजट में होने लगी कटौती
गृहणियों माला, पल्लवी, आशा कुमारी, प्रभा, सावित्री, सरबजीत, बृजबाला, साधना, सुराज, रेखा, जमीला, चंद्रप्रभा, पायल, सुधा आदि ने कहा कि सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी से रसोईघर से सब्जियां गायब होने लगी है। उन्होंने कहा कि सब्जियों के दामों में आए उछाल से उनका बजट गड़बड़ा गया है, जिससे वह अब सीमित मात्रा में ही सब्जियों की खरीद करने में दिलचस्पी ले रही है।
विज्ञापन
मंडियों से ही दामों में उछाल
सब्जी विक्रेता कुलविंद्र काका, निक्कू, दलीप, गोगू आदि ने कहा कि मंडियों से ही सब्जियों के दामों में उछाल आया है और खपत अधिक होने के चलते दाम बढ़े है।
विज्ञापन
सब्जियों के पहले और अब के दाम प्रतिकिलो के हिसाब से
सब्जियों का नाम-------पहले दाम-------अब की कीमत
प्याज--------------------15 रुपये---------30 रुपये
टमाटर-------------------15 रुपये----------60 रुपये
मटर----------------------40 रुपये----------80 रुपये
शिमला मिर्च--------------20 रुपये----------50 रुपये
फूलगोभी------------------20 रुपये----------50 रुपये
फ्रांसबीन------------------20 रुपये-----------50 रुपये
बैंगन---------------------20 रुपये-----------30 रुपये
घीया---------------------10 रुपये------------30 रुपये
करेला--------------------10 रुपये-------------30 रुपये
भिंडी---------------------20 रुपये-------------30 रुपये
टिंडा---------------------20 रुपये--------------30 रुपये
कददू---------------------10 रुपये--------------20 रुपये
तोरी---------------------15 रुपये----------------30 रुपये
पहाड़ी आलू---------------20 रुपये---------------35 रुपये
देसी आलू-----------------15 रुपये----------------5 रुपये
खीरा-----------------------20 रुपये---------------40 रुपये
मार्जन मनी से अधिक कीमतों वसूलने पर कार्रवाई
खाद्य आपूर्ति नियंत्रक जेएस वर्मा ने कहा कि मार्जन मनी से अधिक कीमत वूसलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सब्जी की बढ़ती कीमतों को देखने के बाद विभाग ने विशेष रूप से छापेमारी शुरू कर दी है।