फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Infant Died in Private Hospital at Hamirpur.

निजी अस्पताल में नवजात की मौत, सामने आई डॉक्टर की बड़ी लापरवाही

Fri, 17 Mar 2017 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 17 Mar 2017 10:21 AM IST
विज्ञापन
Infant Died in Private Hospital at Hamirpur.

प्राइवेट अस्पताल में नवजात बच्चे की मौत हो गई। मगर जांच में सामने आया कि नवजात की मौत डॉक्टर की इस बड़ी लापरवाही के चलते हुई थी। मामला हिमाचल के जिला हमीरपुर का है जहां एक निजी अस्पताल में बीएएमएस डॉक्टर ने गर्भवती महिला का ऑपरेशन कर मां की कोख उजाड़ दी।

विज्ञापन


पीड़ित महिला के परिजनों की शिकायत पर जिला प्रशासन ने एक कमेटी का गठन कर मामले की जांच के निर्देश दिए। चौंकाने वाली इस जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि जिस गर्भवती महिला का डॉक्टर ने ऑपरेशन किया, वह प्रोफेशनल सर्जन न होकर महज एक बीएएमएस डॉक्टर है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग और जांच कमेटी ने मामले की जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर संबंधित प्राइवेट अस्पताल के खिलाफ पुलिस में गैर-इरादतन हत्या का केस भी दर्ज हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन माह पुराना है मामला  
नवजात की मौत का यह मामला तीन महीने पुराना है। दिसंबर में हमीरपुर-शिमला रोड पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में गर्भवती महिला को दाखिल करवाया गया। इस दौरान अस्पताल के चिकित्सकों ने परिजनों को गर्भवती का ऑपरेशन करने की सलाह दी। इस पर परिजन राजी हो गए। ऑपरेशन के दौरान नवजात की मौत हो गई।

जिला प्रशासन ने दिए थे जांच के निर्देश
परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन से शिकायत की। जिला प्रशासन के निर्देश पर मामले की जांच हुई जिसमें कई तरह की कोताही सामने आई। एसडीएम हमीरपुर आईएएस अरिंदम चौधरी ने कहा कि जिला मुख्यालय के एक प्राइवेट अस्पताल में दिसंबर माह में गर्भवती महिला के ऑपरेशन के दौरान नवजात की मौत हुई थी।


शिकायत के बाद जांच कमेटी गठित कर मामले की जांच के निर्देश दिए गए थे। जांच रिपोर्ट में पाया गया है कि जिस चिकित्सक ने गर्भवती महिला का ऑपरेशन किया, वह सर्जन न होकर महज एक बीएएमएस था। पुलिस में प्राइवेट अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed