{"_id":"5d25f3a38ebc3e6d07312c0f","slug":"industry-promotion-officers-r-p-rule-finalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग प्रसार अधिकारी के आरएंडपी नियम बने, भरे जाएंगे इतने पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग प्रसार अधिकारी के आरएंडपी नियम बने, भरे जाएंगे इतने पद
Thu, 11 Jul 2019 11:42 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 11 Jul 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
राज्य में उद्योग प्रसार अधिकारी के पदों को सीधी भर्ती से भरने के लिए पदोन्नति एवं भर्ती नियम बनाए गए हैं। इस संबंध में सरकार ने एक अधिसूचना प्रदेश राजपत्र प्रकाशित कर दी है। अब यह लागू हो गई है। धर्मशाला में नवंबर में होने वाले इन्वेस्टर मीट को देखते हुए इन पदों को भरा जाना है।
विज्ञापन
अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार ने अधिसूचना जारी की थी। विभाग में उद्योग प्रसार अधिकारी तृतीय श्रेणी के 82 पद भरेे जाने हैं। इन पदों को भरते समय रोस्टर भी लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
उद्योग प्रसार अधिकारी पद के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास रखी गई है। ये पद अनुबंध आधार पर भरे जाने हैं और सरकार इनको प्रति माह 13,900 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। नियमित उद्योग प्रसार अधिकारी को 10300-34800 जमा 3600 रुपये दिए वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 45 साल रखी गई है। हिमाचल प्रदेश की रुढ़ियों, रीतियों और बोलियों का ज्ञान और प्रदेश में विद्यमान विशिष्ट दशाओं में नियुक्ति के लिए अनिवार्य शर्त रहेगी। पचास प्रतिशत सीधी भर्ती से और पचास फीसदी अनुबंध में भरे जाएंगे।