फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   industry minister vikram thakur statement and acc cement company blasting

उद्योग मंत्री बोले, ब्लास्टिंग मामले में तलब की जाएगी डीसी से रिपोर्ट

Mon, 22 Jul 2019 10:19 AM IST
अरविन्द ठाकुर सरोज पाठक, अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)
सरोज पाठक, अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 22 Jul 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
industry minister vikram thakur statement and acc cement company blasting
उद्योग मंत्री विक्रम सिंह - फोटो : फाइल फोटो

एसीसी सीमेंट कंपनी की ओर से की जा रही ब्लास्टिंग को लेकर सरकार गंभीर नजर आ रही है। उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ने कहा कि मामले में वह डीसी बिलासपुर से रिपोर्ट तलब करेंगे। कहा कि बार-बार निरीक्षण करने के बाद भी समस्या का समाधान क्यों नहीं हुआ, उपायुक्त से इसकी रिपोर्ट ली जाएगी।

विज्ञापन


समस्या का समाधान करने को भी कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को जो नुकसान पहुंचा है, उसकी भरपाई कंपनी से करवाई जाएगी। मंत्री ने साफ किया कि नियमों को ताक पर रखकर ब्लास्टिंग नहीं की जा सकती। इस संबंध में कड़े कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन


एसीसी माइनिंग क्षेत्र के दायरे में आने वाले गांवों धार टटोह और कुनणु आदि में कंपनी नियमों को ताक पर रखकर ब्लास्टिंग कर रही है। इस कारण लोगों के घरों में दरारें आ गई हैं। लोग डर से साये में जीवन यापन कर रहे हैं। एसडीएम से लेकर उपायुक्त तक मौके का निरीक्षण कर चुके हैं। कई रिपोर्ट तैयार की गईं। इसमें कहा गया की ब्लाटिंग से आसपास के गांवों को खतरा है, लेकिन सालों से किसी भी रिपोर्ट पर कार्रवाई नहीं हो पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीसी सदस्य भुवनेश गौतम, वार्ड मेंबर सुनील गौतम, एसीसी प्रभावित एवं विस्थापित सभा के अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा, भरत भूषण गौतम, नरोत्तम दत्त शास्त्री सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि जिला प्रशासन और सरकार कंपनी के आगे इतने लाचार हैं कि सब कुछ देखते हुए भी इस समस्या को अनदेखा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed