फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Industries Minister inspected industries in Barotiwala, many irregularities came to the fore

बरोटीवाला: उद्योग मंत्री ने उद्योगों का किया औचक निरीक्षण, सामने आईं कई अनियमितताएं

Mon, 18 Apr 2022 10:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Apr 2022 10:32 PM IST
सार

 उद्योग मंत्री ने सोमवार शाम बद्दी की इनोवा केपटेप, श्रीराम हेल्थकेयर, हेट्रो व स्कॉटएडिल कंपनी में औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इन कंपनियों का रिकॉर्ड चेक किया। कंपनी में ठेकेदार के पास काम करने वाले कामगारों का रिकॉर्ड जांचा।

विज्ञापन
Industries Minister inspected industries in Barotiwala, many irregularities came to the fore
उद्योग मंत्री ने उद्योगों का किया निरीक्षण। - फोटो : संवाद

विस्तार

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के बद्दी के चार उद्योगों में औचक निरीक्षण किया और इन कंपनियों को रिकॉर्ड चेक किया। अधिकांश कंपनियों में प्रदूषण बोर्ड की ओर से लगाए गए उपकरण बंद पाए गए। कामगारों को डबल ओवरटाइम का पैसा सिंगल ही मिल रहा है। कुछ कंपनियों में 70 फीसदी हिमाचली नहीं पाए गए। पीएफ और ओवरटाइम देने में अभी अनियमितताएं पाई गईं। उन्होंने ऐसे कंपनी संचालकों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की बात कही है। उद्योग मंत्री ने सोमवार शाम बद्दी की इनोवा केपटेप, श्रीराम हेल्थकेयर, हेट्रो व स्कॉटएडिल कंपनी में औचक निरीक्षण किया।

विज्ञापन


उन्होंने इन कंपनियों का रिकॉर्ड चेक किया। कंपनी में ठेकेदार के पास काम करने वाले कामगारों का रिकॉर्ड जांचा। मंत्री ने बताया कि जिन कंपनियों में श्रम कानूनों की अनदेखी हो रही है, वहां पर कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने इन कंपनियों में पानी व हवा के सैंपल भी लिए हैं। मंत्री ने कहा कि नियमों की अनदेखी करने वाली कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जो कंपनियां अच्छा कार्य कर रही हैं, उन्हें प्रोत्साहित भी किया जाएगा।  इस दौरान उनके साथ प्रदूषण बोर्ड से सदस्य सचिव राजेश भारद्वाज, उद्योग विभाग के उपनिदेशक संजय कंवर, श्रम अधिकारी मनीष करोल, प्रदूषण बोर्ड से जेई पवन चौहान व अभय गुप्ता भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed