{"_id":"63ef902f6849811593001a8e","slug":"industries-minister-harsh-vardhan-said-section-118-cannot-be-tampered-with-it-will-be-simplified-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: उद्योगमंत्री हर्षवर्द्धन बोले- धारा 118 से छेड़छाड़ नहीं की जा सकती , इसे सरल बनाया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: उद्योगमंत्री हर्षवर्द्धन बोले- धारा 118 से छेड़छाड़ नहीं की जा सकती , इसे सरल बनाया जाएगा
Fri, 17 Feb 2023 08:04 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 17 Feb 2023 08:04 PM IST
सार
उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश सरकार उद्योगों को सभी प्रकार की सुविधा प्रदान करने के लिए अलग से अथॉरिटी बनाएगी, जिससे प्रदेश में उद्योगों को जल्द स्थापित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
बीबीएन उद्योग संघ के सेमिनार में उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान
- फोटो : संवाद
विस्तार
उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि धारा 118 से छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है। बिना छेड़छाड़ इसके प्रावधानों को सरल बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीबीएन प्रदेश का मुख्य प्रवेश द्वार है इस क्षेत्र को और सुंदर बनाया जाएगा। उद्योग मंत्री शुक्रवार को बीबीएन उद्योग संघ की ओर से आयोजित सेमिनार को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के तौर पर सीपीएस राम कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। उद्योग मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश सरकार उद्योगों को सभी प्रकार की सुविधा प्रदान करने के लिए अलग से अथॉरिटी बनाएगी, जिससे प्रदेश में उद्योगों को जल्द स्थापित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा उद्योग स्थापित कर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मुहैया करवाए जाएं। उन्होंने कहा कि नालागढ़ के लखनपुर में बनने वाले मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए देशभर के उद्यमियों को आमंत्रित किया जा रहा है। विदेशी कंपनियों को भी यहां लाने का प्रयास किया जाएगा। हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार हरित राज्य की ओर तेजी से कदम बढ़ा रही है। पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकारी वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों में तब्दील करने के गंभीरता से किए जा रहे प्रयास इसी का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
सेमिनार में उद्योग मंत्री ने उद्योगपतियों की समस्याएं भी सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उद्यमियों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर बीबीएन उद्योग संघ के अध्यक्ष राजेंद्र गुलेरिया, उद्योग विभाग के निदेशक राकेश कुमार प्रजापति, बीबीएनडीए की सीईओ डॉ रिचा वर्मा, एसडीएम नालागढ़ शिवांशु सिंगला, टीआर शर्मा समेत कई उद्योगपति मौजूद रहे।
विज्ञापन
ट्रक ऑपरेटरों के हितों शकी रक्षा करेगी सरकार
उद्योग मंत्री ने कहा कि सरकार दाड़लाघाट और बरमाणा में सीमेंट ढुलाई करने वाले ट्रक ऑपरेटरों के हितों की रक्षा करेगी। सरकार दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाने के लिए मध्यस्थता का काम कर रही है। प्रदेश के हित के लिए सरकार हिमाचल के लोगों के साथ खड़ी है। जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।