फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Industrialist of Gujarat will invest 880 crores in Himachal

हिमाचल में 880 करोड़ का निवेश करेंगे गुजरात के औद्योगिक घराने

Fri, 12 Jul 2019 09:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 12 Jul 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
Industrialist of Gujarat will invest 880 crores in Himachal
जयराम सरकार ने कई औद्योगिक घरानों से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए - फोटो : सोशल मीडिया

हिमाचल में नवीकरणीय ऊर्जा, कचरे से बिजली बनाने और मक्की प्रसंस्करण संयंत्र समेत अन्य क्षेत्रों में गुजरात के औद्योगिक घराने करोड़ों का निवेश करेंगे। धर्मशाला में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के लिए गुजरात के दौरे पर गई जयराम सरकार ने अहमदाबाद में कई औद्योगिक घरानों से 880 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

विज्ञापन


रोड शो के बाद उद्यमियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक परियोजनाओं के आवंटन में दक्षता, पारदर्शिता, समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित कर रही है। सरकार के इन प्रयासों से प्रदेश में अपनी इकाइयां स्थापित करने में उद्यमियों को किसी भी कठिनाई का सामना नहीं करना पडे़गा। मुख्यमंत्री ने गुजरात के व्यापारी समुदाय से निवेश करने पर विचार करने का आग्रह किया। 
विज्ञापन


880 करोड़ रुपये के हस्ताक्षरित एमओयू में नवीकरणीय ऊर्जा पर काम करने वाली सेंटौर एनर्जी ने 360 करोड़ रुपये, वायर और केबल निर्माण बनाने वाली कंपनी अल्ट्रा कैब इंडिया से 110 करोड़, गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट लिमिटेड से कार्न प्रोसेसिंग प्लांट लगाने को 100 करोड़, ईएसएसएसीटी प्रोजेक्ट और स्पा व रिसॉर्ट बनाने के लिए क्रिएटिव च्वाइस ग्रुप के साथ 100-100 करोड़ रुपये के एमओयू हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेजेपीवी सोलर के साथ 10 मेगावाट का सोलर प्लांट लगाने के लिए 40 करोड़ रुपये, चंद्रेश केबल्स के साथ पावर केबल प्लांट लगाने के लिए 40 करोड़, ईशान नेटसोल से स्मार्ट सिटी में आईटी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए 20 करोड़ व ब्लू रे एविएशन के साथ राज्य में एयर चार्टर सेवा शुरू करने के लिए 10 करोड़ रुपये के एमओयू हुए।

औद्योगिक घरानों से वन टू वन भी मिले मुख्यमंत्री

इससे पूर्व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल विभिन्न औद्योगिक घरानों के प्रतिनिधियों से मिला। एबिलॉन क्लीन एनर्जी के प्रबंध निदेशक आदित्य हांडा ने राज्य में पीपीपी मोड पर राज्य में कचरे को ऊर्जा में परिवर्तित करने के लिए इकाई स्थापित करने की इच्छा जताई।अंबुजा एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मनीष गुप्ता ने खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने, ईएसएसएसीटी के सह संस्थापक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमंत काचरू ने थैरेपी तैयार कर वैलनेस केंद्र खोलने, चंद्रेश केबल्स लिमिटेड के प्रतिनिधि अभिवंदन सी लोढा और आरके जैन ने राज्य में केबल निर्माण इकाई स्थापित करने की इच्छा व्यक्त की।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने गुजरात के निवेशकों का स्वागत करते हुए उनसे हिमाचल प्रदेश में निवेश के अवसर खोजने का आग्रह किया। कार्यक्रम में हिमाचल के मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने वहां के लोगों की दूरदर्शिता व उनके द्वारा अर्जित सफलता की सराहना की। उन्होंने उद्योगपतियों को एमओयू पर हस्ताक्षर करने के लिए आमंत्रित किया जिससे इनकी निगरानी मुख्यमंत्री स्वयं आनलाइन कर सकें।उन्होंने राज्य सरकार द्वारा व्यापार में सुगमता, भूमि बैंक और महाविद्यालय व स्कूली स्तर पर श्रम शक्ति जैसी पहल पर विस्तृत जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed