फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Industrial Investment: Second ground breaking ceremony to be held in October, Himachal government is preparing

औद्योगिक निवेश: अक्तूबर में होगा दूसरा ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह, हिमाचल सरकार कर रही तैयारी

Tue, 24 Aug 2021 12:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Aug 2021 12:42 PM IST
सार

प्रदेश सरकार इन्वेस्टर्स मीट में 96 हजार करोड़ के निवेश को लेकर 703 कंपनियों से समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर की चुकी है। पहले ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में 13488 करोड़ रुपये के निवेश से 236 प्रोजेक्टों पर काम चल रहा है। सरकार ने दूसरा ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह आयोजित करना था, लेकिन कोराना की दूसरी लहर के कारण सरकार को बंदिशें लगानी पड़ीं और यह मामला लंबित पड़ गया। 

विज्ञापन
Industrial Investment: Second ground breaking ceremony to be held in October, Himachal government is preparing
उद्योग(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में दूसरा ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह शिमला, बद्दी या धर्मशाला में होगा। धर्मशाला में इन्वेस्टर्स मीट के बाद पहला ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह शिमला के पीटरहॉफ में आयोजित किया गया था।  प्रदेश सरकार इन्वेस्टर्स मीट में 96 हजार करोड़ के निवेश को लेकर 703 कंपनियों से समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर की चुकी है। पहले ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में 13488 करोड़ रुपये के निवेश से 236 प्रोजेक्टों पर काम चल रहा है। सरकार ने दूसरा ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह आयोजित करना था, लेकिन कोराना की दूसरी लहर के कारण सरकार को बंदिशें लगानी पड़ीं और यह मामला लंबित पड़ गया। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार प्रदेश सरकार दूसरा ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह अक्तूबर में आयोजित करने की तैयारी में है। सरकार यह भी तय कर रही है कि यह समारोह शिमला, बद्दी या धर्मशाला में से किसी एक स्थान में आयोजित किया जाए।  बताते हैं कि दूसरे ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में 15 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश में ढाई सौ से अधिक उद्योगों को स्थापित किया जाना हैै। अगर प्रदेश सरकार दूसरे ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में इन्वेस्टर्स मीट के एमओयू के  तय लक्ष्य में से 30 फीसदी निवेश लाने में सफल रहती है तो यह देश के अन्य राज्यों से सबसे अधिक निवेश होगा। अन्य राज्यों में इन्वेस्टर्स मीट के तहत सिर्फ  25 फीसदी तक लक्ष्य हासिल किया जा सका है।     

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed